ईरान संकट के बीच व्हाइट हाउस में अहम मुलाकात, ट्रंप और Sergio Gor ने भारत-अमेरिका रिश्तों पर की चर्चा

ईरान संकट के बीच Donald Trump और Sergio Gor की मुलाकात में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस बैठक को बदलते वैश्विक हालात में अहम है।

ईरान संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप और सर्जियो गोर की मुलाकात में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस बैठक को बदलते वैश्विक हालात में अहम माना जा रहा है।

America: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से बढ़ते संघर्ष के बीच भारत से जुड़ी एक अहम कूटनीतिक गतिविधि सामने आई है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिका पहुंचकर अमेरिकी राष्ट्रपति (Donald Trump) से मुलाकात की है।

इस मुलाकात को ऐसे समय में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब वैश्विक स्तर पर हालात तेजी से बदल रहे हैं और अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर दे रहा है।

व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति Donald Trump से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अमेरिका और भारत के संबंधों को लेकर चर्चा हुई।

गोर ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत और अमेरिका के रिश्तों को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं और इसे आगे मजबूत करने के पक्ष में हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि अमेरिका लौटने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता राष्ट्रपति से मुलाकात करना थी, जो इस बात को दर्शाता है कि दोनों देशों के रिश्ते कितने अहम हैं।

भारत-अमेरिका संबंधों पर ट्रंप का फोकस

पोस्ट में Sergio Gor ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति Donald Trump भारत के साथ मजबूत रिश्तों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है। दोनों देशों के बीच सहयोग सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है बल्कि रक्षा, तकनीक और कूटनीति जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।

ओवल ऑफिस से साझा की तस्वीर

मुलाकात के दौरान सर्जियो गोर ने ओवल ऑफिस से एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे राष्ट्रपति Donald Trump और अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio के साथ नजर आए। यह तस्वीर इस मुलाकात की अहमियत को और बढ़ाती है और यह संकेत देती है कि यह सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी बल्कि इसमें रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई होगी।

जनवरी में संभाला था भारत में जिम्मेदारी

सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने इस साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में अपना पद संभाला था। इससे पहले वे व्हाइट हाउस के Presidential Personnel Office के निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत के रूप में भी काम किया है। उनके अनुभव को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वे भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a comment