ईरान-यूएस संघर्ष: अमेरिकी वायु सेना को बड़ा झटका, ईरानी गोलाबारी में दो लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर बने निशाना

Iran और United States के बीच संघर्ष में अमेरिकी वायु सेना को बड़ा झटका लगा। ईरानी गोलाबारी में दो लड़ाकू विमान और एक हेलीकॉप्टर निशाना बने। जानिए घटना की

संयुक्त राज्य अमेरिका को ईरान के साथ चल रहे करीब पांच सप्ताह लंबे संघर्ष के बीच बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ही दिन में दो अमेरिकी लड़ाकू विमान ईरान द्वारा मार गिराए गए, जिससे पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट और गंभीर हो गया है।

World News: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष हर गुजरते दिन के साथ और तीव्र होता जा रहा है। संघर्ष को कम करने की कई कोशिशें हो चुकी हैं, लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। इसी बीच, ईरान द्वारा एक ही दिन में दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराने की खबर ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है। 

इन घटनाओं के बाद अमेरिकी वायु सेना की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ गई है। सबसे बड़ा खतरा अब लापता अमेरिकी पायलट है, जिसकी खोज में अमेरिकी सेना जुटी हुई है।

F-15E विमान ईरानी गोलाबारी में गिरा

ईरानी सेना ने एक अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान को गोलाबारी में मार गिराया। यह विमान दो पायलटों के साथ उड़ान भर रहा था। दुर्घटना के बाद एक पायलट को बचा लिया गया, जबकि दूसरा अब भी लापता है। अमेरिकी और ईरानी दोनों अधिकारियों ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। लापता पायलट की स्थिति की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंताएं बढ़ गई हैं।

इसी दिन एक और अमेरिकी A-10 वारथोग अटैक एयरक्राफ्ट कुवैत के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान के पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया और बाद में उसे बचा लिया गया। ये दोनों घटनाएं अमेरिकी वायु सेना के लिए इस संघर्ष की शुरुआत के बाद सबसे बड़े झटकों में से एक मानी जा रही हैं।

ईरान-यूएस संघर्ष: अमेरिकी वायु सेना को बड़ा झटका, ईरानी गोलाबारी में दो लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर बने निशाना

बचाव मिशन पर भी ईरानी गोलाबारी

F-15E के लापता पायलट को बचाने के लिए अमेरिकी सेना ने ईरानी क्षेत्र में खोज और बचाव मिशन शुरू किया। इस मिशन के दौरान दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों पर भी गोलाबारी हुई। हालांकि, हेलीकॉप्टर ईरानी हवाई क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। इस मिशन में एक पायलट को बचा लिया गया, लेकिन ये हेलीकॉप्टर भी कुछ हद तक क्षतिग्रस्त हुए हैं।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने देश के दक्षिण-पश्चिम इलाके में लापता अमेरिकी पायलट की खोज के लिए अभियान शुरू किया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि पायलट की सूचना देने या उसे पकड़ने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि अब युद्ध का ध्यान शासन परिवर्तन से हटकर अमेरिकी पायलटों की खोज पर केंद्रित हो गया है।

Leave a comment