एक तरफा प्यार खतरनाक साबित: युवक ने की दोस्त की हत्या, चाकू से गला काटकर हाईवे किनारे फेंकी लाश

कोटा में एकतरफा प्यार के चलते दिलभर गुर्जर ने अपने दोस्त करण सिंह की चाकू मारकर हत्या की। पुलिस ने 7 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
एक तरफा प्यार खतरनाक साबित: युवक ने की दोस्त की हत्या, चाकू से गला काटकर हाईवे किनारे फेंकी लाश
Photo Credit / Attribution: AI IMAGE

कोटा में एकतरफा प्यार के चलते दिलभर गुर्जर ने दोस्त करण सिंह की हत्या कर दी। शव खून से लथपथ मिला। आरोपी को पुलिस ने 7 घंटे में पकड़ लिया। हाईवे पर हत्या का मामला इलाके में सनसनी फैल गया।

Rajasthan: आरके पुरम थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर चित्तौड़ हाईवे के पास सर्विस लाइन के गड्ढे में खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय करण सिंह के रूप में हुई, जो आवली रोजड़ी का रहने वाला था। पुलिस ने मौके पर शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई। करन की बाइक भी पास ही रास्ते में खड़ी मिली थी। मृतक की पत्नी मालती ने बताया कि करण सुबह 10 बजे घर से काम पर निकला था, लेकिन काम पर नहीं पहुंचा। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आरके पुरम थाने में दर्ज करवाई गई।

हत्या में इस्तेमाल चाकू और फिंगरप्रिंट बरामद

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और खून के निशान मिलने के बाद हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया। FSL टीम ने चाकू से फिंगरप्रिंट लिए और अन्य सबूत जुटाए।
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कॉल डिटेल्स और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के बाद पुलिस ने करण के दोस्त दिलभर गुर्जर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की।

एकतरफा प्यार और पहले का झगड़ा हत्या का कारण

दिलभर गुर्जर ने बताया कि वह एक महिला से एकतरफा प्यार करता था। करण भी उस महिला से बात करता था, जिसके चलते वह नाराज था। इससे पहले भी चार दिन पहले दोनों के बीच इसी कारण झगड़ा हो चुका था।

घटना वाले दिन आरोपी ने करण को बहला-फुसलाकर अपने साथ लिया। हाईवे के पास मौका पाकर चाकू से उसके गले पर वार किया और फिर शव को गड्ढे में फेंक दिया।

पुलिस ने 7 घंटे में किया खुलासा

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद आरोपी को 7 घंटे के अंदर पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे और कोई कारण या अन्य लोग शामिल तो नहीं थे।

Leave a comment