Fourth World Junior Soft Tennis Championship: लखनऊ की बेटी तनुश्री ने चाइना में जीता सिल्वर मेडल, रोमांचक मुकाबले में चियांग मिन यू को दी मात

लखनऊ की बेटी तनुश्री ने चाइना में जीता सिल्वर मेडल, रोमांचक मुकाबले में चियांग मिन यू को दी मात, तनुश्री पांडेय को परिजनों सहित शिक्षकों ने दी बधाई

फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी तनुश्री पांडेय की टक्कर चाइना ताइपे की खिलाड़ी चियांग मिन यू से हुई। यह मुकाबला बेहद रोमांचक था, जिसमें चियांग मिन यू ने 4-3 के अंतर से जीत हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद, तनुश्री पांडेय को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: चीन के जिंगशान में आयोजित फोर्थ वर्ल्ड जूनियर साफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ की 21 वर्षीय खिलाड़ी तनुश्री पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है। वे शहर के रघुकुल विद्यापीठ की छात्रा हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर उनके परिजनों, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी है। फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी तनुश्री पांडेय की टक्कर चाइना ताइपे की खिलाड़ी चियांग मिन यू से हुई। यह मुकाबला बेहद रोमांचक था, जिसमें चियांग मिन यू ने 4-3 के अंतर से जीत हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद, तनुश्री पांडेय को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा।

तनुश्री पांडेय को परिजनों सहित शिक्षकों ने दी बधाई

Fourth World Junior Soft Tennis Championship: लखनऊ की बेटी तनुश्री ने चाइना में जीता सिल्वर मेडल, रोमांचक मुकाबले में चियांग मिन यू को दी मात

तनुश्री पांडेय, जो लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित वृंदावन उतरेठिया की निवासी हैं, उन्होंने चीन के जिंगशान में आयोजित भारतीय एमेचोर सॉफ्ट टेनिस महासंघ की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 1 से 6 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में उन्होंने महिलाओं के एकल स्पर्धा में भाग लिया। तनुश्री ने लीग मुकाबलों में विपक्षी देशों की खिलाड़ियों को हराया और सेमीफाइनल में जापान की खिलाड़ी को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

तनुश्री की यह सफलता उनके परिवार, विशेष रूप से उनके माता-पिता अनिल और नीलम पांडेय के लिए गर्व का कारण है, जो बचपन से ही उन्हें टेनिस खेलने के लिए प्रोत्साहित करते आए हैं।

Leave a comment