Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में 'महारानी' की एंट्री, सियासी गलियारों में मची हलचल, उपचुनाव में दिखेगा वसुंधरा राजे का जलवा

राजस्थान की राजनीति में 'महारानी' की एंट्री, सियासी गलियारों में मची हलचल, उपचुनाव में दिखेगा वसुंधरा राजे का जलवा, फिर से दिखेगा वसुंधरा राजे का जलवा

राजस्थान में आगामी उपचुनावों के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सक्रियता ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। वसुंधरा राजे का झुंझुनू विधानसभा सीट पर प्रचार करने की संभावना जताई जा रही है, और बीजेपी ने इस सीट पर उनके प्रभाव को लेकर संकेत दिए हैं।

जयपुर: राजस्थान में 13 नवंबर को होने वाले 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फिर से सक्रियता ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। खबरें आ रही हैं कि वसुंधरा राजे झुंझुनू विधानसभा सीट पर प्रचार करेंगी, जिससे बीजेपी के लिए इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिल सकता हैं।

वसुंधरा राजे का झुंझुनू में प्रचार करने से पार्टी को उम्मीद है कि वह न केवल अपनी स्थिति मजबूत करेंगी, बल्कि राजेंद्र गुढ़ा के लिए भी चुनौती पेश करेंगी। राजे का पुनः सियासत में आना बीजेपी के भीतर भी रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि उनकी लोकप्रियता और सशक्त नेतृत्व का असर पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर पड़ सकता हैं।

फिर से दिखेगा वसुंधरा राजे का जलवा

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में 'महारानी' की एंट्री, सियासी गलियारों में मची हलचल, उपचुनाव में दिखेगा वसुंधरा राजे का जलवा

बता दें पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से वसुंधरा राजे ने बीजेपी से अपनी दूरी बना ली थी और लोकसभा चुनाव में भी पार्टी संगठन से कम सक्रिय रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपने बेटे दुष्यंत सिंह के लिए झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में जमकर प्रचार किया, लेकिन इस सीट को छोड़कर कहीं और सक्रिय नहीं दिखी थीं। अब, एक बार फिर से उनके उपचुनाव में सक्रिय होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वसुंधरा राजे झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भांबू के समर्थन में चुनावी सभा कर सकती हैं। भांबू को राजे के समर्थकों में माना जाता है, और उनकी इस सभा से बीजेपी को सीट पर मजबूती मिल सकती है। बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी संकेत दिए हैं कि वसुंधरा राजे उपचुनाव में सक्रिय होंगी, जिससे पार्टी की रणनीतिक दिशा साफ होती हैं।

Leave a comment