Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस बार कैमरा हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी। बढ़ती उत्पादन लागत के कारण पुराने सेंसर ही इस्तेमाल होंगे। लॉन्च टाइमिंग में भी देरी के संकेत हैं, जबकि एक्सेसरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी में कुछ सुधार देखने को मिल सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 Launch Update: नई रिपोर्टों के मुताबिक Samsung अगले साल लॉन्च होने वाली Galaxy S26 सीरीज में कैमरा हार्डवेयर अपग्रेड नहीं करेगी। यह जानकारी दक्षिण कोरिया से सामने आई है, जहां उद्योग सूत्रों ने बताया कि कंपनी बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट और कीमत को स्थिर रखने के दबाव में पिछले मॉडल वाला ही कैमरा सिस्टम दोहराने जा रही है। यह फैसला उन खरीदारों को निराश कर सकता है, जो नए फ्लैगशिप में बड़ा कैमरा सुधार चाहते थे। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि S26 सीरीज 2026 की शुरुआत के बजाय फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकती है।
कैमरा में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा
नए लीक बताते हैं कि Samsung Galaxy S26 में वही 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, जैसा कि गैलेक्सी S25 में देखा गया था। फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का ही रहने की उम्मीद है।
उद्योग रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कंपोनेंट कॉस्ट बढ़ने और कीमत पर दबाव को देखकर S26 सीरीज के बेस मॉडल में कैमरा अपग्रेड को ड्रॉप कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सैमसंग इस कदम से फोन की शुरुआती कीमत को आकर्षक रखने की कोशिश कर रहा है।

Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च में देरी संभव
सोर्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 Ultra का मास प्रोडक्शन पहले शुरू होगा, जबकि S26 और S26 Plus का उत्पादन 2026 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। इससे पूरी सीरीज के लॉन्च टाइमलाइन पर असर पड़ सकता है।
पिछले पैटर्न को देखें तो S26 सीरीज फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकती है। पहले यह उम्मीद थी कि लॉन्च जनवरी में होगा, लेकिन प्रोडक्शन शेड्यूल बदलने से टाइमलाइन आगे बढ़ सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है।
एक्सेसरीज़ में मिल सकता है बदलाव
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Samsung एक्सेसरीज़ के मामले में नई दिशा में काम कर रहा है और Qi2 वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स को शामिल करने की तैयारी कर रहा है।
यह संकेत देता है कि भले ही कैमरा हार्डवेयर में बदलाव न हों, लेकिन एक्सेसरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी में कुछ उल्लेखनीय अपडेट देखने को मिल सकते हैं।













