GIMS Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ी

GIMS Staff Nurse Recruitment 2026 की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ी। 100 पदों पर भर्ती होगी। चयन 100 अंकों की CBT परीक्षा और निगेटिव मार्किंग से होगा।

GIMS ग्रेटर नोएडा ने स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2026 कर दी है। कुल 100 पदों पर भर्ती होगी। चयन के लिए 100 अंकों की CBT परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: सरकारी मेडिकल संस्थान में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा में स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। पहले 7 सितंबर 2026 तक आवेदन का मौका था, जिसे अब बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।

7 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

GIMS ग्रेटर नोएडा की ओर से स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने पहले निर्धारित समयसीमा में आवेदन नहीं किया था, वे अब बढ़ी हुई अंतिम तारीख तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

GIMS Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ी

इस भर्ती के जरिए कुल 100 स्टाफ नर्स पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य निर्धारित शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।

स्टाफ नर्स पद के लिए क्या है योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास राज्य चिकित्सा फैकल्टी या Indian Nursing Council से मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय BSc डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा BSc Nursing (Post Basic) का 2 वर्षीय डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

उम्मीदवार के पास संयुक्त प्रान्त नर्स तथा धात्री परिषद में रजिस्टर्ड योग चिकित्सा एवं शल्यकर्म नर्सिंग (GNM) डिप्लोमा और रजिस्टर्ड अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 के अनुसार कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

GIMS Staff Nurse Recruitment 2026 के लिए अनारक्षित, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1,298 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹944 निर्धारित किया गया है।

दिव्यांग उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत करना होगा।

ऐसे भरें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को GIMS की आधिकारिक वेबसाइट के Recruitment सेक्शन में जाकर Staff Nurse भर्ती का आवेदन लिंक खोलना होगा। इसके बाद New Registration के सामने दिए गए Click here विकल्प पर जाकर मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद Already Registered? To Login के सामने दिए गए विकल्प से लॉगिन करना होगा। इसके बाद बाकी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

CBT के आधार पर होगा चयन

स्टाफ नर्स पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी आगे की जानकारी और परीक्षा संबंधी अपडेट के लिए GIMS की आधिकारिक वेबसाइट gims.ac.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए। आवेदन की संशोधित अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 है।

Leave a comment