सोना-चांदी की कीमतों में आज हल्की बढ़त देखी गई। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सोने का भाव अलग-अलग स्तर पर रहा। चांदी के दाम घटकर 1,78,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड हुए। वैश्विक बाजार में भी स्थिरता दिखी।
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं। कभी तेजी देखने को मिलती है तो कभी गिरावट भी होती है। हालाकि इन दिनों सोने की कीमतों में आमतौर पर बढ़त का रूख है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों का सोना-चांदी की कीमतों पर सीधा असर पड़ता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार दोपहर तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,78,893 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
सोने और चांदी के दाम शहरों में भी अलग-अलग रहे। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,30,580 रुपये, मुंबई में 1,30,430 रुपये और चेन्नई में 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स भी शहरों में अलग-अलग रहे। चांदी का भाव 999 शुद्धता वाले वर्ज़न में 1,78,893 रुपये प्रति किलोग्राम था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार रही। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, जयपुर और गुड़गांव में 24 कैरेट सोना 1,30,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। मुंबई, कोलकाता, पुणे, भुवनेश्वर, हैदराबाद, बैंगलोर और केरल में 24 कैरेट गोल्ड 1,30,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चेन्नई में यह 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर लिस्ट हुआ।
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट्स भी शहरों के हिसाब से अलग-अलग रहे। दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड 1,19,710 रुपये और 18 कैरेट 97,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। मुंबई में 22 कैरेट 1,19,560 रुपये और 18 कैरेट 97,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुआ। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि गोल्ड मार्केट में शहरों के हिसाब से मामूली अंतर देखने को मिलता है और निवेशक स्थानीय रेट्स पर ध्यान दें।
पिछले दिन के भाव
![]()
पिछले दिन, यानी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में कमजोर मांग के कारण सोने का भाव 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गया था। इससे पहले शुक्रवार को यह 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन बढ़ी और 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने का भाव 0.18 प्रतिशत बढ़कर 4,205.26 डॉलर प्रति औंस हो गया। यह संकेत देता है कि वैश्विक बाजारों में सोने की मांग स्थिर है और निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। चांदी के भाव में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
सोने और चांदी के वायदा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में फरवरी 2026 माह के सोने वायदा अनुबंध का भाव 1,30,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जिसमें 176 लॉट का कारोबार हुआ। पिछले हफ्ते सोने का भाव 958 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत बढ़ा था।
वहीं चांदी का वायदा भाव 1,82,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर गिरा, जिसमें 14,281 लॉट का कारोबार हुआ। शुक्रवार को चांदी 1,85,234 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। पिछले हफ्ते चांदी की कीमतों में 8,427 रुपये यानी 4.81 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई थी। इस तरह सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव निवेशकों को सतर्क रहने का संकेत देते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी का रुझान
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना स्थिर रहा क्योंकि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक का इंतजार कर रहे हैं। कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी वाले सोने वायदा अनुबंध 4,244.2 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। पिछले हफ्ते यह 11.9 डॉलर यानी 0.28 प्रतिशत कम हुआ था।
चांदी के अंतरराष्ट्रीय वायदा अनुबंध मार्च 2026 में 58.73 डॉलर प्रति औंस पर 0.54 प्रतिशत गिरावट के साथ ट्रेड हुए। शुक्रवार को चांदी 59.90 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इस प्रकार वैश्विक स्तर पर सोना स्थिर और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी है।









