Google का नया Gemini 3 मॉडल अपनी उन्नत रीजनिंग क्षमता, मल्टीमॉडल अंडरस्टैंडिंग और डीप एनालिसिस के साथ पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली साबित हो रहा है। यह हाथ से लिखे नोट्स से लेकर लंबे वीडियो तक हर तरह के कंटेंट को समझ सकता है। मॉडल के आने से गूगल सर्च का AI मोड भी अधिक इंटरैक्टिव और विजुअल हो जाएगा।
Google Gemini 3 Launch: गूगल ने मंगलवार को अपना सबसे उन्नत AI मॉडल Gemini 3 पेश किया, जिसे मल्टीमॉडल समझ, गहरी रीजनिंग और लंबे कॉन्टेक्स्ट विश्लेषण की क्षमता के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार यह मॉडल यूजर की रिक्वेस्ट के इरादे को समझते हुए अधिक सहज और नैचुरल जवाब देता है। इसकी ताकत सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नोट्स, रिसर्च पेपर और वीडियो जैसे विविध फॉर्मेट्स को भी प्रोसेस कर सकता है। यही वजह है कि गूगल सर्च का AI मोड अब और ज्यादा विजुअल और इंटरैक्टिव होने जा रहा है।
रीजनिंग में बेहतर और इंसानी समझ जैसा प्रदर्शन
गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि Gemini 3 मल्टीमॉडल अंडरस्टैंडिंग, लॉन्ग कॉन्टेक्स्ट एनालिसिस और एजेंटिक बिहेवियर को एक साथ लाने वाला एक शक्तिशाली सिस्टम है। यह किसी रिक्वेस्ट के पीछे का इरादा समझ लेता है और लंबे प्रॉम्प्ट की जरूरत कम कर देता है। इसका मतलब है कि यह पहले के मुकाबले ज्यादा नैचुरल और सहज जवाब देगा।
Gemini 3 खास तौर पर रीजनिंग और डीप एनालिसिस में मजबूत है। यह बारिक फर्क को पहचानता है और यूजर की जरूरत के अनुसार संदर्भ को समझकर उत्तर तैयार करता है। इससे यह अध्ययन, तकनीकी काम और जटिल डेटा हैंडलिंग में बेहतर सहायता देगा।

हर तरह के कंटेंट को समझने की क्षमता
गूगल ने बताया कि Gemini 3 अलग-अलग फॉर्मेट के कंटेंट को आसानी से प्रोसेस कर सकता है। चाहे वह हाथ से लिखे नोट्स हों, रिसर्च पेपर हों या घंटे भर का वीडियो लेक्चर। यह मॉडल इन सभी को समझकर संरचित जानकारी तैयार कर सकता है।
इसका फायदा आम यूजर्स और छात्रों दोनों को मिलेगा। उपयोगकर्ता अपने पुराने नोट्स, रेसिपी या दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्म में बदल सकते हैं, जबकि छात्र लंबी रिसर्च सामग्री को शॉर्ट नोट्स में बदलने के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि कई एकेडेमिक और सिंथेटिक टेस्ट में Gemini 3 ने बेहतरीन परफॉर्म किया है।
सर्च में भी दिखेगा बड़ा बदलाव
Gemini 3 की वजह से गूगल सर्च का AI मोड और मजबूत होने वाला है। यह डायनामिक विजुअल लेआउट, सिम्युलेशन और इंटरैक्टिव टूल-बेस्ड रिजल्ट दिखाएगा। यानी भविष्य में सर्च रिजल्ट सिर्फ टेक्स्ट नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल और विजुअल फॉर्मेट में सामने आएंगे।
यह अपडेट उन यूजर्स के लिए खास उपयोगी होगा जो जटिल समस्याओं, स्टडी मैटीरियल या डेटा-आधारित जानकारी के लिए AI सर्च का इस्तेमाल करते हैं।







