गोरखपुर में बाढ़ खंड (फ्लड डिवीजन) के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि काला हेलमेट पहनकर आए हमलावरों ने अधिकारी के साथ अभद्रता की और उन्हें थप्पड़ मारे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय एक्सईएन अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने अधिकारी के साथ मारपीट कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई और इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही









