Groww की सितंबर तिमाही में ग्रोथ, नेट प्रॉफिट 25% बढ़ा, शेयर ने किया मजबूत रैली

Groww Q2 तिमाही में नेट प्रॉफिट 471 करोड़ हुआ, कंसोलिडेट इनकम 12.6% बढ़ी। शेयर बाजार में 7% तेजी, मार्केट कैप 1.03 लाख करोड़ रुपये।

Groww की Q2 तिमाही में कंसोलिडेट इनकम 12.6% बढ़कर 1,018.74 करोड़ रुपये रही। नेट प्रॉफिट 25% बढ़कर 471.30 करोड़ रुपये हुआ। शेयर बाजार में 7% उछाल के साथ 164 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

Groww Q2 Results: Groww की पेरेंट कंपनी BillionBrane Garage Ventures के शेयर शुक्रवार को 7 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। कंपनी ने सितंबर तिमाही में अपने कंसोलिडेट इनकम (QoQ) में 12.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रो की कुल इनकम 1,018.74 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछली तिमाही में यह 904.39 करोड़ रुपये थी।

नेट प्रॉफिट 25 प्रतिशत बढ़ा

कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के 378.30 करोड़ रुपये से बढ़कर 471.30 करोड़ रुपये हो गया। एबिटा 25 प्रतिशत बढ़कर 604.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और एबिटा मार्जिन 53.4 प्रतिशत से बढ़कर 59.3 प्रतिशत हो गया। सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 12 प्रतिशत बढ़ा, जबकि राजस्व में 9.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

शेयरों में तेजी और मार्केट कैप

Q2 परिणामों के बाद Groww के शेयर इंट्रा-डे में 7.4 प्रतिशत तक चढ़कर 168.3 रुपये पर पहुंचे। बाद में यह बढ़त घटाकर 5 प्रतिशत ऊपर 164 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इस तिमाही के नतीजों से दो दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी के शेयर अपने 30-दिन के औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम के 0.7 गुना पर ट्रेड कर रहे हैं। 12 नवंबर की लिस्टिंग के बाद से यह शेयर लगभग 50 प्रतिशत ऊपर है, जबकि बेंचमार्क Nifty 50 केवल 1 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.03 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

Groww IPO डिटेल्स

Groww का IPO कुल 6,632.3 करोड़ रुपये का था, जिसमें 1,060 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 5,572.3 करोड़ रुपये का OFS (Promoters और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा) शामिल था। IPO का प्राइस बैंड 95 से 100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था और यह 4 नवंबर से 7 नवंबर तक खुला। IPO को कुल मिलाकर 17.6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें Institutional Investors की मांग सबसे मजबूत रही। QIBs श्रेणी 22.02 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि NIIs श्रेणी 14.20 गुना सब्सक्राइब हुई।

Leave a comment