Gujrat Accident News: गुजरात में घटित हुआ दर्दनाक हादसा, नर्मदा नदी में नहाते समय एक ही परिवार के सात सदस्य डूबे, एक व्यक्ति का मिला शव

गुजरात हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, अहमदाबाद हिंदी न्यूज़, सूरत हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

पोइचा में बुधवार दोपहर को एक ही परिवार के सात सदस्य नहाते समय नर्मदा नदी में डूब गए थे। घटना के बाद सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची NDRF और वडोदरा फायर टीम तलाश अभियान में लग गई।

अहमदाबाद: गुजरात के पोइचा में बुधवार (15 मई) की दोपहर 11-11:30 बजे एक ही परिवार के सात सदस्य नहाते समय नर्मदा नदी के तेज बहाव में डूब गए थे। घटना की सुचना मिलने के बाद NDRF (National Disaster Response Force) और वडोदरा फायर टीम घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव और तलाश अभियान में जुट गई है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट किशन दान गढवी ने Subkuz.com को बताया कि सूरत से 16-17 लोगों का एक समूह घूमने के लिए आया हुआ था, जिसमें से 7 लोग नहाने के लिए नर्मदा नदी के अंदर गए थे। नदी की गहराई अधिक होने के कारण सभी उसमे डूब गए।

एक व्यक्ति को बचा पाया मछुआरा

Gujrat Accident News: गुजरात में घटित हुआ दर्दनाक हादसा, नर्मदा नदी में नहाते समय एक ही परिवार के सात सदस्य डूबे, एक व्यक्ति का मिला शव

जानकारी के मुताबिक घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय मछुआरा सात में से केवल एक व्यक्ति को ही डूबने से बचा पाया था और बाकी छह लोग नदी में लापता हो गए। घटना के बाद से ही National Disaster Response Force खोज अभियान में जुटी हुई है। गोताखोर को गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की बॉडी मिली हैं। राजपीपला टाउन पुलिस के अधिकारी और नर्मदा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार सुंबे घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे।

नदी में डूबने वाले लोग

Gujrat Accident News: गुजरात में घटित हुआ दर्दनाक हादसा, नर्मदा नदी में नहाते समय एक ही परिवार के सात सदस्य डूबे, एक व्यक्ति का मिला शव

अधिकारी ने प्राप्त जानकारी के मुताबिक नदी में डूबने वाले लोगों की पहचान भरत कुमार बडालिया (43 वर्ष), अर्णव कुमार बडालिया, मित्राक्ष कुमार बडालिया, व्रज कुमार बडालिया, आर्यन कुमार जिंजला, भार्गव कुमार हादिया और भावेश कुमार हादिया के रूप में हुई है। ये लोग अभी सूरत में कृष्णा पार्क सोसाइटी में रहते थे और अमरेली के निवासी थे।

Leave a comment