IPL 2024 RR vs PBKS Match: पंजाब ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, कप्तान सैम करन का बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। प्लेऑफ में पहुंच चुकी राजस्थान की यह लगातार चौथी हार है. पंजाब की टीम मैच जीतकर 10 अंको के साथ आखरी पायदान से एक स्थान उपर आ गई।

IPL 2024 RR vs PBKS Match: पंजाब ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, कप्तान सैम करन का बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन

स्पोर्ट्स: आईपीएल 2024 पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दो हार के बाद जीत का स्वाद चखा। राजस्थान लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि राजस्थान की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 144 रन पर रोक दिया था।

राजस्थान रॉयल की खराब बल्लेबाजी

IPL 2024 RR vs PBKS Match: पंजाब ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, कप्तान सैम करन का बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। राजस्थान की शुरुआत बहुत खराब रही। टीम को यशस्वी जायसवाल (4) के रूप में पहला झटका लगा। राजस्थान ने पहले पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर मात्र 38 रन बनाए। उसके बाद टीम को टॉम कोहलर कैडरमोर (18) और कप्तान संजू सैमसन (18) के रूप में दो रन के अंतराल में दो झटके लगे। जिससे टीम काफी दबाव में आ गई. राजस्थान के लिए रियान पराग को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

रियान पराग और रविचंद्रन अश्विन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

IPL 2024 RR vs PBKS Match: पंजाब ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, कप्तान सैम करन का बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल के बल्लेबाज रियान पराग और रविचंद्रन अश्विन ने 50 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को मुसीबत से बाहर निकाला। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत हो टीम 144 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। रियान पराग ने 34 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके की मदद से 48 रन की शानदार पारी खेली। हर्षल पटेल पटेल ने पराग को अपना शिकार बनाकर फिफ्टी बनाने से रोक दिया।

IPL 2024 RR vs PBKS Match: पंजाब ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, कप्तान सैम करन का बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन

रविचंद्रन अश्विन ने रियान पराग का अच्छा साथ दिया। अश्विन ने 19 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का की मदद से 28 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने 12 रन का योगदान दिया। पंजाब के लिए कप्तान सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर को दो-दो तथा अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

पंजाब का टॉप आर्डर फ्लॉप

IPL 2024 RR vs PBKS Match: पंजाब ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, कप्तान सैम करन का बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल से मिले 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत कुछ खासा नहीं रही और टीम को पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह (6) के रूप में पहला झटका लगा। प्रभसिमरन को ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। उसके बाद जॉनी बेयरस्टो और राइली रूसो ने मिलकर टीम के लिए 30 रन जोड़े। राइली रूसो 13 गेंदों में पांच चौके की मदद से 22 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों में पात्र 14 रन का योगदान दिया। शशांक सिंह बिना खाता खोले पवैलियन लौट गए।

सैम करन की कप्तानी पारी

IPL 2024 RR vs PBKS Match: पंजाब ने राजस्थान को पांच विकेट से दी मात, कप्तान सैम करन का बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन

पंजाब किंग्स कप्तान सैम करन के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त दी. लगातार दो हरा के बाद पजाब ने जीत का स्वाद चखा। सैम करन ने 41 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली और टीम को मैच जीता कर पवैलियन लौटे। जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा ने सैम करन का अच्छा साथ निभाया। राजस्थान के लिए आवेश खान और युजवेंद्र चहल को दो-दो तथा ट्रेंट बोल्ट को एक सफलता प्राप्त हुई।

 

Leave a comment