'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज: लक्ष्य और अनन्या पांडे की रोमांटिक स्टोरी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज हो गया है। लक्ष्य और Ananya Panday की रोमांटिक कहानी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जानें टीजर की खास बातें औ

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर मंगलवार को रिलीज़ हो गया। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। टीजर ने दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और भावनाओं की झलक दी है। हालांकि, नेटिज़न्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज हुए टीजर में दोनों सितारे एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं। हालांकि, टीजर में उनकी रोमांटिक लव स्टोरी में अचानक दर्द और संघर्ष की झलक भी दिखाई देती है, जो दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। टीजर रोमांस और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है और फिल्म के पूरे कहानी को लेकर उत्सुकता पैदा करता है।

टीजर की शुरुआत और कहानी की झलक

टीजर की शुरुआत एक मधुर संगीत धुन के साथ होती है। लक्ष्य की आवाज़ सुनाई देती है, “प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है।” इसके बाद अनन्या और लक्ष्य के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री को दिखाया गया है। अनन्या पांडे की आवाज़ में सुनाई देता है, “हमारी लव स्टोरी तो लीजेंड्री बन गई।” लक्ष्य कहते हैं, “लेजेंड्री लव स्टोरी की एंडिंग ही तो ट्रैजिक होती है। 

इसके साथ ही टीजर में कहानी का पहला दुखद मोड़ आता है। अनन्या अपने प्यार के लिए तड़पती दिखाई देती हैं और दर्शकों को इमोशनल मोमेंट्स का अनुभव होता है।

रोमांस और विवादित सीन

टीजर में रोमांटिक सीन की भरमार है। दोनों सितारे कई किसिंग और इंटिमेट सीन में नजर आए। हालांकि, आखिरी सीन में लक्ष्य का हिंसक रूप देखने को मिलता है, जिसमें वह अनन्या को टॉर्जर करते दिख रहे हैं। इसके अलावा टीजर में सिगरेट का इस्तेमाल कई सीन में किया गया है। कुछ दर्शकों का मानना है कि यह सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि किसी ब्रांड प्रमोशन का भी संकेत हो सकता है।

फिल्म में लक्ष्य आरव की भूमिका में हैं, जबकि अनन्या पांडे चांदनी का रोल निभा रही हैं। टीजर में लक्ष्य की इंटेंसनेस और अनन्या की इमोशनल पर्फॉर्मेंस को दर्शकों ने नोटिस किया। कई दर्शकों ने लक्ष्य को देखकर 'कबीर सिंह' के शाहिद कपूर वाले किरदार की याद ताज़ा कर दी। उनकी आक्रामक शैली और रोमांस की झलक टीजर का मुख्य आकर्षण बनी।

नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया

टीजर को सोशल मीडिया पर रिलीज़ होते ही मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे बेहद रोमांटिक और दिलचस्प बताया। वहीं, कुछ दर्शकों ने इसे 'सैयारा' की कॉपी करार दिया। एक यूजर ने लिखा, “जेन-जी की एक और प्रेम कहानी।” कुछ दर्शक लक्ष्य और अनन्या की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, वहीं अन्य आलोचना कर रहे हैं कि फिल्म में अधिक किसिंग और हिंसक सीन हैं।

फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म युवा दर्शकों के बीच खासतौर पर रोमांस और ड्रामा के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Leave a comment