Happy Valentine Day 2025: प्रेम को समर्पित वैलेंटाइन डे को मनाने के लिए आप अपने प्रियतम को भेजे ये सुंदर संदेश

वैलेंटाइन डे 2025 पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए भेजें ये रोमांटिक और दिल छू लेने वाले संदेश। अपने प्रियजन को महसूस कराएं इन खूबसूरत वैलेंटाइन विशेज के साथ

आशिकों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि वैलेंटाइन डे आ चुका है। 7 फरवरी से शुरू हुए मोहब्बत के इस सफर में लोगों ने अपने प्रियजन के दिल में प्यार जगाने के लिए फूल, मिठाइयां, उपहार और इजहार जैसे तमाम तरीकों का सहारा लिया। अब आज, 14 फरवरी का यह खास दिन प्रेम के दोतरफा जश्न का अवसर लेकर आया है। यह दिन रोम के पादरी वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने प्रेम और विवाह को बढ़ावा देने के लिए कई सैनिकों का विवाह कराया, लेकिन राजा के क्रोध का शिकार होकर 14 फरवरी 269 ईसा पूर्व फांसी पर चढ़ा दिए गए। 

उनके बलिदान की याद में यह दिन प्रेम के प्रतीक के रूप में समर्पित कर दिया गया। एक और कहानी यह भी प्रचलित है कि उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले जेलर की नेत्रहीन बेटी को अपनी आंखें दान कर दी थीं, जो प्रेम और स्नेह की अनूठी मिसाल बनी। इस खास मौके पर आप अपने प्रियतम को सुंदर संदेश या शायरियां भेजकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं और अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।

वैलेंटाइन डे 2025 मोहब्बत भरी शायरी 

Happy Valentine Day 2025: प्रेम को समर्पित वैलेंटाइन डे को मनाने के लिए आप अपने प्रियतम को भेजे ये सुंदर संदेश

1. मोहब्बत में लफ्जों की जरूरत नहीं होती,
आंखें बयां कर देती हैं जो बात जुबां से नहीं होती।
तेरे साथ हर लम्हा खास बन जाता है,
तेरी हंसी मेरी धड़कन बन जाती है। 

2. तेरी हर बात में प्यार झलकता है,
तेरी हर हंसी में जादू बसता है।
तेरे बिना अधूरा सा लगता है ये दिल,
क्योंकि मेरा हर सपना तुझसे ही सजा है। 

3. तेरा नाम लेते ही होठों पे मुस्कान आ जाती है,
तेरी याद आते ही रूह महक जाती है।
तू ही मेरी दुनिया, तू ही मेरा जहां,
तेरे बिना अधूरी सी लगती है ये दास्तां। 

Happy Valentine Day 2025: प्रेम को समर्पित वैलेंटाइन डे को मनाने के लिए आप अपने प्रियतम को भेजे ये सुंदर संदेश

4. प्यार तेरा हर दिन नया एहसास देता है,
तेरी बाहों में जैसे सारा जहान मिलता है।
अब ये दिल तुझसे जुदा रह नहीं सकता,
तेरे बिना हर लम्हा अधूरा सा लगता है। 

5. दिल की किताब में तेरी तस्वीर सजाई है,
हर सांस में तेरी मोहब्बत समाई है।
यकीन ना हो तो देख ले मेरी आंखों में,
तेरी चाहत ही मेरी दुनिया बनाई है। 

6. दिल की धड़कन में तुम बसते हो,
हर सांस में तेरी बातें करते हैं।
तुम्हें खोने का ख्याल भी ना आए,
हम तुमसे बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। 

7. चाहत की राहों में तेरा साथ हो,
हर लम्हा तेरे नाम की सौगात हो।
बस इतना ही ख्वाब है इस दिल का,
कि तेरा प्यार हमें उम्रभर नसीब हो। 

Happy Valentine Day 2025: प्रेम को समर्पित वैलेंटाइन डे को मनाने के लिए आप अपने प्रियतम को भेजे ये सुंदर संदेश

8. तेरी हर हंसी मेरी खुशियों का कारण बने,
तेरा हर आंसू मेरी आंखों से बह जाए।
इस रिश्ते को ऐसे निभाएंगे उम्रभर,
कि दुनिया भी हमसे प्यार करना सिख जाए। 

9. तेरी बाहों में ही दुनिया बस गई मेरी,
तेरी हंसी में ही जन्नत दिखती है।
तू साथ रहे बस हर जन्म मेरा,
तेरी यादों में ही मेरी जिंदगी सिमटी है। 

10. तेरी मोहब्बत में खुद को खो दिया,
तेरे बिना जीना अब क्या माने रखता है।
तू ही सवेरा, तू ही मेरा अंधेरा,
तू ही मेरा जहां, तू ही मेरा बसेरा। 

Leave a comment