हॉलीवुड की 'सुपरमैन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को छोड़ा पीछे

हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए घरेलू फिल्मों ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को पीछे छोड़ दिया। दमदार एक्शन

राजकुमार राव की ‘मालिक’ और विक्रांत मैसी व शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ का सीधा टकराव हुआ है। लेकिन इस टकराव में ‘सुपरमैन’ ने पहले ही दिन बॉलीवुड की दोनों फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए।

Superman Box Office Day 1: 11 जुलाई 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में एक दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिली, जब बॉलीवुड की दो बहुप्रतीक्षित फिल्में राजकुमार राव की ‘मालिक’ और विक्रांत मैसी-शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ रिलीज़ हुईं। लेकिन इन्हीं के साथ हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म ‘Superman’ ने भी भारत में दस्तक दी, और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

जहां बॉलीवुड की दोनों फिल्में धीमी शुरुआत के साथ संघर्ष करती नजर आईं, वहीं सुपरमैन ने पहले ही दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया।

‘सुपरमैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार शुरुआत

हॉलीवुड की 'सुपरमैन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को छोड़ा पीछे

जेम्स गन द्वारा निर्देशित ‘सुपरमैन’ में डेविड कोरेन्सवेट ने आइकॉनिक सुपरहीरो की भूमिका निभाई है। भारत में रिलीज़ होते ही फिल्म ने सभी भाषाओं में लगभग ₹7 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया। यह किसी भी डीसी फिल्म के लिए भारतीय मार्केट में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। इस कमाई ने बॉलीवुड की दोनों नई फिल्मों ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को काफी पीछे छोड़ दिया। जहां ‘मालिक’ पहले दिन सिर्फ ₹3.5 करोड़ ही जुटा सकी, वहीं ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ₹35 लाख के आसपास सिमट गई।

पहले ही दिन मात खा गईं ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’

  • Superman - ₹7 करोड़
  • मालिक (राजकुमार राव) -  ₹3.5 करोड़
  • आंखों की गुस्ताखियां (शनाया) - ₹35 लाख

फिल्म की खास बातें

हॉलीवुड की 'सुपरमैन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को छोड़ा पीछे

  • निर्देशक: James Gunn, जो MCU की 'Guardians of the Galaxy' फ्रेंचाइज़ी से भी जुड़े हैं।
  • कहानी: सुपरमैन के किरदार को एक नए और इमोशनल अवतार में पेश किया गया है।
  • मुख्य कलाकार: David Corenswet - Superman/Clark Kent, Rachel Brosnahan - Lois Lane, Nicholas Hoult - Lex Luthor

फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि इंसानियत, संवेदना और नैतिक संघर्षों को भी बखूबी दिखाया गया है, जिससे यह न सिर्फ एक विजुअल ट्रीट बनती है बल्कि दर्शकों को सोचने पर मजबूर भी करती है।

Leave a comment