Columbus

Hockey Asia Cup 2025: भारत की ऐतिहासिक जीत, कजाकिस्तान को 15-0 से हराया

Hockey Asia Cup 2025: भारत की ऐतिहासिक जीत, कजाकिस्तान को 15-0 से हराया

हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए पूल ए के आखिरी लीग मैच में कजाकिस्तान को 15-0 के विशाल अंतर से हरा दिया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 15-0 से मात दी और पूल ए में शीर्ष स्थान के साथ सुपर-4 में प्रवेश कर लिया। हालांकि मुकाबला शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम ने सुपर-4 का टिकट पक्का कर लिया था, लेकिन इस बड़ी जीत के बाद उसने ग्रुप में नंबर-1 पोजिशन हासिल की।

भारत की जीत में अभिषेक (5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट) ने शानदार चार गोल दागे। सुखजीत सिंह (15वें, 32वें, 38वें) और जुगराज सिंह (24वें, 31वें, 47वें) ने हैट्रिक बनाई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें), अमित रोहिदास (29वें), राजिंदर सिंह (32वें), संजय सिंह (54वें) और दिलप्रीत सिंह (55वें) ने भी गोल कर टीम की जीत को ऐतिहासिक बना दिया।

भारतीय खिलाड़ियों ने की गोल की बरसात 

इस एकतरफा मुकाबले में भारतीय फॉरवर्ड और मिडफील्ड खिलाड़ियों ने गोल की बरसात कर दी। अभिषेक ने 5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट में गोल दागते हुए चार गोल की पारी खेली। सुखजीत सिंह ने 15वें, 32वें और 38वें मिनट में हैट्रिक गोल किए। वहीं जुगराज सिंह ने 24वें, 31वें और 47वें मिनट में तीन गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की।

इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), अमित रोहिदास (29वें), राजिंदर सिंह (32वें), संजय सिंह (54वें) और दिलप्रीत सिंह (55वें) ने भी स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया।

शुरुआत से हावी रही भारतीय टीम

मैच के शुरुआती मिनटों से ही भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। पांचवें मिनट में अभिषेक ने रिवर्स शॉट लगाकर भारत का खाता खोला। तीन मिनट बाद उन्होंने दूसरा गोल किया। पहले क्वार्टर के अंत से पहले सुखजीत ने तीसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। कजाकिस्तान को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। इसके बाद भारत ने लगातार हमले जारी रखे। जुगराज ने 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और हरमनप्रीत ने 26वें मिनट में फ्लिक के जरिए स्कोर को 6-0 तक पहुंचा दिया। हाफ टाइम से ठीक पहले अमित रोहिदास ने एक और गोल दागा और भारत 7-0 की मजबूत बढ़त के साथ ब्रेक पर गया।

दूसरे हाफ में भारत ने और तेज गति से आक्रमण किया। जुगराज ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल दागा। इसके बाद राजिंदर और सुखजीत ने ताबड़तोड़ गोल किए और स्कोर 10-0 कर दिया। चौथे क्वार्टर में भी भारतीय आक्रमण जारी रहा। संजय सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को भुनाया और जुगराज ने तीसरा गोल करके हैट्रिक पूरी की। इसके बाद दिलप्रीत ने 55वें मिनट में गोल किया। मैच के खत्म होने से एक मिनट पहले अभिषेक ने अपना चौथा गोल दागकर भारत की ऐतिहासिक 15-0 की जीत पर मुहर लगा दी।

Leave a comment