ICC Men's Cricket World Cup League 2: मिलिंद कुमार का तूफानी शतक, अमेरिका ने पहली बार 300+ का लक्ष्य किया हासिल

ICC Men's Cricket World Cup League 2 में मिलिंद कुमार ने 84 गेंदों पर 116 रन की नाबाद पारी खेली। USA ने UAE के 330 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 332/4 बनाकर

डलास में USA की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ODI इतिहास में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। UAE ने जीत के लिए 330 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था, लेकिन मिलिंद कुमार की शानदार बल्लेबाजी के सामने यह चुनौती छोटी पड़ गई।

स्पोर्ट्स न्यूज़: अमेरिका ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 330 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। डलास में खेले गए ICC Men's Cricket World Cup League 2 के मुकाबले में USA ने UAE को 6 विकेट से मात दी। इस जीत के हीरो भारतीय मूल के बल्लेबाज मिलिंद कुमार रहे, जिन्होंने महज 84 गेंदों पर नाबाद 116 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए थे। इतने बड़े लक्ष्य के सामने अमेरिकी टीम पर दबाव होना स्वाभाविक था, लेकिन बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को 48.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। USA ने 331 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और इसी के साथ वनडे क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया।

मिलिंद कुमार ने खेली मैच जिताऊ पारी

USA की जीत की सबसे बड़ी वजह मिलिंद कुमार की आक्रामक बल्लेबाजी रही। उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 116 रन बनाए। उनकी पारी में पांच छक्के शामिल रहे। यह वनडे क्रिकेट में मिलिंद का पांचवां शतक है। मिलिंद ने शुरुआत में पारी को संभालने के बाद तेजी से रन बनाना शुरू किया और UAE के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनकी बल्लेबाजी ने लक्ष्य का पीछा कर रही अमेरिकी टीम को जरूरी गति दी। पारी के अंत तक मिलिंद क्रीज पर मौजूद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।

मिलिंद कुमार को शुभम रंजाने का बेहतरीन साथ मिला। रंजाने ने 57 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 160 रन की अटूट साझेदारी की। जब USA मुश्किल स्थिति में था, तब इस साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाते हुए UAE के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। अंत में अमेरिका ने सात गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

मिलिंद कुमार ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

इस मुकाबले में मिलिंद कुमार ने बल्लेबाजी के दौरान एक और उपलब्धि अपने नाम की। पांच छक्कों की मदद से वह पुरुष वनडे क्रिकेट में अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मिलिंद के नाम अब वनडे में कुल 38 छक्के हो गए हैं। उन्होंने मोनांक पटेल को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 34 छक्के दर्ज हैं। आरोन जोन्स 32 छक्कों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

USA का वनडे में सबसे बड़ा रन चेज

330 रन के लक्ष्य को हासिल करना USA के वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले अमेरिका की टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज 294/7 था। उसने यह लक्ष्य 2024 में डलास के इसी मैदान पर नेपाल के खिलाफ हासिल किया था। इस जीत के साथ अमेरिका ने न केवल अपना रिकॉर्ड बेहतर किया, बल्कि ICC Men's Cricket World Cup League 2 में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली है। टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

Leave a comment