ICC T20 रैंकिंग 2026: अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने मारी जबरदस्त छलांग

ICC T20 रैंकिंग 2026: अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने मारी जबरदस्त छलांग आईसीसी रैंकिंग फिर से जारी हो गई है और इस बार भी

आईसीसी रैंकिंग फिर से जारी हो गई है और इस बार भी भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर बने हुए हैं, हालांकि उन्हें रेटिंग में थोड़ा नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: टी20 विश्व कप 2026 से पहले आईसीसी की नई टी20 रैंकिंग सामने आ गई है, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों का जलवा फिर देखने को मिला। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1 बल्लेबाज हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने रैंकिंग में शानदार छलांग लगाई है। वहीं, कुछ खिलाड़ियों को टी20 मैच न खेलने का नुकसान भी झेलना पड़ा।

अभिषेक शर्मा: नंबर-1 बल्लेबाज के रूप में बरकरार

आईसीसी टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा का कब्जा अब भी बरकरार है। उनकी रेटिंग 917 हो गई है, जो पिछले सप्ताह 929 थी। हालांकि, उन्हें रेटिंग में हल्का नुकसान हुआ, लेकिन उनके पहले नंबर पर बने रहने के बाद कोई भी बल्लेबाज फिलहाल उन्हें चुनौती नहीं दे सकता। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं, जिनकी रेटिंग 834 है। रेटिंग का अंतर अभी भी पर्याप्त है, जो अभिषेक शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 में नंबर-1 बल्लेबाज के रूप में प्रवेश दिलाएगा।

टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा इस रैंकिंग अपडेट में थोड़ा पीछे चले गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी पांच टी20 मैचों में उनका ना खेलना उन्हें महंगा पड़ा। इससे पहले वे तीसरे नंबर पर थे, लेकिन अब उनकी रैंकिंग गिरकर नंबर-4 हो गई है। अब टी20 विश्व कप में खेलते हुए उन्हें अपनी रैंकिंग सुधारने का मौका मिलेगा।

ICC T20 रैंकिंग 2026: अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने मारी जबरदस्त छलांग

सूर्यकुमार यादव की शानदार वापसी, ईशान किशन ने मारी 32 स्थानों की छलांग

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हालिया प्रदर्शन से अपनी रेटिंग बढ़ाई है। न्यूजीलैंड सीरीज में धमाकेदार पारियों की बदौलत वे 728 रेटिंग के साथ नंबर-6 पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वे टॉप-10 से बाहर थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी ताकत साबित कर दी है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर सूर्यकुमार यादव इसी फार्म को बनाए रखते हैं, तो वे जल्द ही टॉप-5 बल्लेबाजों में जगह बना सकते हैं।

सबसे बड़ी चर्चा ईशान किशन की रही। उन्होंने इस बार 32 स्थानों की छलांग लगाई और सीधे 32वें नंबर पर पहुंच गए। उनकी नई रेटिंग 584 हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में ईशान किशन ने धमाकेदार सैकड़ा ठोका था, जिसने उनकी रैंकिंग में बड़ा फायदा किया। लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और यह साबित कर दिया कि वे टी20 फॉर्मेट में काफी खतरनाक खिलाड़ी हैं।

आईसीसी रैंकिंग का संक्षिप्त विश्लेषण

  • नंबर-1 बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा (917 रेटिंग)
  • नंबर-2: फिल साल्ट (834 रेटिंग)
  • नंबर-3: फिल साल्ट (769 रेटिंग)
  • नंबर-4: तिलक वर्मा
  • नंबर-6: सूर्यकुमार यादव (728 रेटिंग)
  • नंबर-32: ईशान किशन (584 रेटिंग)

इस रैंकिंग अपडेट से स्पष्ट है कि भारत के पास टी20 विश्व कप 2026 के लिए मजबूत और संतुलित टीम है। सलामी बल्लेबाज से लेकर कप्तान और विकेटकीपर तक सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a comment