IND vs BAN T20 Series: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार की फिटनेश पर बना संशय, इनकी जगह इस खिलाडी को मिल सकती है कमान

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार की फिटनेश पर बना संशय, इनकी जगह इस खिलाडी को मिल सकती है कमान, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

दलीप ट्रॉफी में भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं। बुची बाबू टूर्नामेंट में तमिलनाडु के खिलाफ खेलते समय उनके हाथ में चोट लग गई। अगर सूर्या बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज तक फिट नहीं होते हैं तो टीम की कप्तानी कौन संभालेगा, यह सवाल अब सबके मन में हैं।

IND vs BAN T20 Series:  बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार की फिटनेश पर बना संशय, इनकी जगह इस खिलाडी को मिल सकती है कमान

स्पोर्ट्स न्यूज़: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हो गए हैं। बता दें बुची बाबू इंटरनेशनल टूर्नामेंट के मैच के दौरान सूर्या को चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। मुंबई के लिए खेलते हुए सूर्या को तमिलनाडु क्रिकेट संघ इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे मैच में चोट लगी। इस मैच में सूर्या केवल 38 गेंदों तक ही मैदान पर टिक सके, जिसके बाद उनके दलीप ट्रॉफी में खेलने की संभावनाएं भी संकट में आ गई हैं।

दलीप ट्रॉफी का आयोजन 5 सितंबर से होने वाला है, जिसमें सूर्या 'सी' टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, सूर्या की चोट की गंभीरता के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। अगर वह भारत बनाम बांग्लादेश के बीच अगले महीने होने वाली टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है, आइए जानते हैं।

1. विकेटकीपर ऋषभ पंत

IND vs BAN T20 Series:  बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार की फिटनेश पर बना संशय, इनकी जगह इस खिलाडी को मिल सकती है कमान

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी के लिए एक आदर्श पसंद हैं। यदि सूर्य बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज तक फिट नहीं हो पाते, तो पंत को कप्तान बनाया जा सकता है। पंत के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं और 2022 में उन्होंने भारतीय टी20I टीम की कप्तानी पांच बार की है। इस दौरान टीम ने 2 मैच जीते, दो में हार का सामना किया और एक मैच ड्रॉ हुआ।

2. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या

IND vs BAN T20 Series:  बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार की फिटनेश पर बना संशय, इनकी जगह इस खिलाडी को मिल सकती है कमान

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भारत की टी20 टीम की कप्तानी का एक और अवसर मिलने की संभावना है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद, रोहित शर्मा ने टी20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि पांड्या को कप्तानी सौंपी जाएगी, लेकिन चयनकर्ताओं ने सभी को चौंकाते हुए सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया। अब, सूर्यकुमार के चोटिल होने के कारण पांड्या को टीम का नेतृत्व करने का एक और अवसर मिल सकता है। पांड्या ने पहले भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 16 मैच खेले हैं, जिनमें से 10 मैचों में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं।

3. शुभमन गिल

IND vs BAN T20 Series:  बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार की फिटनेश पर बना संशय, इनकी जगह इस खिलाडी को मिल सकती है कमान

शुभमन गिल भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बनने के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार माने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने श्रीलंका दौरे के दौरान भारतीय टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभाई थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला में गिल ने टीम की कप्तानी की। शुभमन के नेतृत्व में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला 4-1 से जीत हासिल की। इस स्थिति में यह संभावना जताई जा रही है कि यदि सूर्या भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी20 श्रृंखला तक फिट नहीं हो पाते, तो उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती हैं।

Leave a comment