IND vs SA: 5वें टी20 में हार्दिक पांड्या ने दिखाई अपनी आक्रामकता, गर्लफ्रेंड से किए वादे को बनाया साकार

IND vs SA 5वें टी20 मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को बढ़त दिलाई और गर्लफ्रेंड से किए वादे को भी साकार किया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। हार्दिक ने मात्र 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया, जो टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इ

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 25 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को 231 रन के मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

मैच के बाद हार्दिक ने खुलासा किया कि इस पारी से पहले उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा से वादा किया था कि वे पहले ही गेंद से आक्रामक खेल खेलेंगे और मैदान पर उन्होंने इस वादे को पूरी तरह निभाया।

पांड्या ने पहले ही गेंद से किया प्रहार

मैच के दौरान पांड्या ने मैदान पर आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने साथियों और अपने पार्टनर से दिन की शुरुआत में ही कह दिया था कि मैं पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर छक्का मारने की कोशिश करूंगा। मुझे लगा कि आज मेरा दिन है। मुझे पूरा भरोसा था कि मैं सफल हो जाऊंगा।हार्दिक की यह आक्रामक पारी भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हुई और दक्षिण अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा। उनके पांच चौके और पांच छक्के दर्शकों के लिए रोमांचक थे और उनकी पारी ने टीम इंडिया को जीत की दिशा में मजबूती दी।

प्लेयर ऑफ द मैच का नजरिया

मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, “मैं प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के लिए क्रिकेट नहीं खेलता। मैंने हमेशा अपने देश के लिए मैच जीतने के लिए खेला है। मेरा फोकस हमेशा टीम की जीत पर रहा है।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पारी खेलते समय उन्हें यह नहीं पता था कि यह उनका दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें यह जानकारी तब मिली जब वह आउट होकर ड्रेसिंग रूम में लौटे। सोशल मीडिया मैनेजर ने उन्हें बताया कि यह रिकॉर्ड उनका दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। हार्दिक ने कहा, मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि मैं पहला स्थान पाने से चूक गया, लेकिन मुझे खुशी है कि युवराज सिंह अभी भी उस रिकॉर्ड को कायम रखे हुए हैं।

हार्दिक ने अपनी पारी के दौरान रणनीति और अनुभव का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा, “न्यू चंडीगढ़ में जॉर्ज लिंडे ने मुझे अच्छी गेंदबाजी की थी और वह बात मेरे दिमाग में थी। आज परिस्थितियां मेरे अनुकूल थीं। मैंने सोच-समझकर जोखिम उठाया, खुद पर भरोसा किया और यह कारगर साबित हुआ।

 

Leave a comment