IND vs SA: कोहली का कमाल! Player of the Series में 20वीं जीत, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

IND vs SA सीरीज में विराट कोहली ने 302 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता और 20 अवॉर्ड के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। विशाखापट्टनम में 600+ रन नया रिकॉर्ड

IND vs SA सीरीज में विराट कोहली ने 302 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता और 20 अवॉर्ड के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। विशाखापट्टनम में 600+ रन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया, भारत ने सीरीज 2-1 से जीती।

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास साबित की। पूरे सीरीज में उन्होंने 302 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। इस सम्मान के साथ उन्होंने दुनिया के किसी भी क्रिकेटर द्वारा सबसे ज्यादा Player of the Series जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

विराट अब 20 बार यह खिताब जीत चुके हैं, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 19 अवॉर्ड दर्ज हैं। इस उपलब्धि ने कोहली को क्रिकेट इतिहास के सबसे स्थिर और प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में और भी ऊपर पहुंचा दिया है।

सीरीज में शानदार बल्लेबाजी

पूरी सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। पहले वनडे में रांची की पिच पर उन्होंने 135 रनों की पारी खेली, जिसने भारत को मजबूत प्लेटफॉर्म दिया। इसके बाद रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 102 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आखिरी वनडे विशाखापट्टनम में हुआ, जहां उन्होंने नाबाद 65 रन बनाए। तीनों मैचों में उनकी बल्लेबाजी ने न सिर्फ टीम को मजबूती दी, बल्कि यह भी दिखाया कि बड़े मंच पर रन बनाने की उनकी क्षमता आज भी शीर्ष स्तर की है।

विशाखापट्टनम में नया कारनामा

IND vs SA: कोहली का कमाल! Player of the Series में 20वीं जीत, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

विराट कोहली ने विशाखापट्टनम के मैदान पर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। ODI क्रिकेट में इस ग्राउंड पर उन्होंने अपने 600 रन पूरे किए और इस मैदान पर कुल 652 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन रनों का औसत 108.66 है, जो दुनिया में किसी भी खिलाड़ी का किसी भी मैदान पर 600+ रन के साथ सबसे ज्यादा औसत है। 

इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया, जिनका जोहान्सबर्ग में औसत 91.50 था। यह प्रदर्शन दिखाता है कि कोहली किसी ग्राउंड की कंडीशन को कितनी बेहतरीन तरह से पढ़ते हैं और उसके अनुसार अपनी बल्लेबाजी ढाल लेते हैं।

सीजन में निरंतर बड़े रन

कोहली का यह प्रदर्शन सिर्फ एक सीरीज तक सीमित नहीं है। इस साल उन्होंने 652 रन 65.10 की औसत से बनाए हैं, जिसमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में किए गए 218 रन भी शामिल हैं। उन्होंने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Player of the Match भी हासिल किया। विराट अब छह ऐसे सीजन पूरे कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 600+ रन 60+ औसत से बनाए हैं। 

इस मामले में उन्होंने MS Dhoni को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने यह उपलब्धि पांच बार हासिल की थी। क्रिकेट में लगातार इतने ऊंचे स्तर का प्रदर्शन करना बताता है कि कोहली फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती, तीनों में कितना आगे हैं।

टीम इंडिया की 2-1 से सीरीज जीत

तीसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका 271 रन पर ऑलआउट हो गया। जवाब में भारत ने लक्ष्य का पीछा बेहद मजबूती से किया। यशस्वी जायसवाल ने 116 रनों की पारी खेलीं, जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल थे। रोहित शर्मा ने 75 रन बनाए और कोहली नाबाद 65 रन पर रहे। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में भारत का प्रदर्शन बेहतरीन था, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया और फैंस को शानदार जीत देखने को मिली।

Leave a comment