Instagram Reels पर नहीं मिल रहे व्यूज? ये 6 हिडन सेटिंग्स बदलें, बढ़ेगी रीच

Instagram Reels की रीच कम है? ये 6 हिडन सेटिंग्स बदलें और व्यूज़ बढ़ाएँ। हाई क्वालिटी, ट्रांसलेट, शेयरिंग और सर्च ऑप्शन अपनाएँ।

Instagram के कई बड़े क्रिएटर्स रील्स की रीच बढ़ाने के लिए कुछ खास सेटिंग्स का इस्तेमाल करते हैं। इन हिडन सेटिंग्स को सही तरीके से ऑन या ऑफ करने से आपके कंटेंट की क्वालिटी और ग्लोबल एक्सपोजर में सुधार होगा।

Translate Reel ऑप्शन ऑन करें

Instagram में रील अपलोड करते समय ‘Translate Reel’ ऑप्शन को ऑन करना जरूरी है। आप इसमें हिंदी, इंग्लिश, स्पैनिश और पोर्तुगीज जैसी भाषाओं को चुन सकते हैं। इससे आपका कंटेंट केवल इंडिया तक ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी ज्यादा यूजर्स तक पहुंचेगा। यह सेटिंग रील्स की रीच बढ़ाने का आसान तरीका है।

मीडिया क्वालिटी बढ़ाएं

रील्स को हाई-क्वालिटी में अपलोड करना बहुत महत्वपूर्ण है। इंस्टाग्राम 'Upload at Highest Quality' वाले ऑप्शन को प्रमोट करता है। इस सेटिंग को ऑन करने से आपकी रील्स शार्प और क्लियर दिखेंगी, जिससे व्यूज मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

'Flag for Review' ऑप्शन बंद करें

Following and Invite सेक्शन में ‘Flag for Review’ ऑप्शन कई बार कंटेंट को लिमिटेड ऑडियंस तक ही पहुंचाता है। इसे बंद करने से आपकी रील्स सभी यूजर्स तक पहुंच पाएंगी और रीच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सर्च इंजन ऑप्शन ऑन करें

अकाउंट प्राइवेसी सेटिंग में ‘Allow Public Show Photos and Videos in Search Engine’ को ऑन करें। इस ऑप्शन से आपकी रील्स गूगल सर्च रिजल्ट में दिखाई देंगी, जिससे एक्स्ट्रा ट्रैफिक और व्यूज मिल सकते हैं।

शेयरिंग सेटिंग्स अपडेट करें

Sharing and Reuse सेटिंग में ‘Post the Reel in Story’ और ‘Repost Post’ ऑप्शन को ऑन करें। इससे आपकी रील्स स्टोरी और पोस्ट दोनों जगह दिखेंगी। इस तरह व्यूज और एंगेजमेंट तेजी से बढ़ेंगे।

Website Embedding ऑप्शन ऑन करें

Website Embedding ऑप्शन ऑन करने से कोई भी आपकी रील्स को अपनी वेबसाइट या ब्लॉग में एम्बेड कर सकता है। यह सेटिंग आपके कंटेंट को ज्यादा एक्सपोजर देती है और व्यूज बढ़ाने में मदद करती है।

इन 6 हिडन सेटिंग्स को अपनाकर नए और पुराने इंस्टाग्राम यूजर्स अपने रील्स की रीच और एंगेजमेंट दोनों बढ़ा सकते हैं। सही सेटिंग्स और क्वालिटी के साथ कंटेंट शेयर करना ही रील्स की सफलता की चाबी है।

Leave a comment