महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने इतिहास रच दिया है। इस सीजन में उन्होंने कुल 14 विकेट लेकर टीम के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
स्पोर्ट्स न्यूज़: महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। गुजरात जाएंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नंदिनी ने एक विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने अपने चार ओवरों में केवल 26 रन खर्च किए और 6.50 की शानदार इकोनॉमी से गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने गुजरात जाएंट्स की अनुभवी ओपनर बेथ मूनी (58 रन) को 17वें ओवर में आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही नंदिनी की कुल विकेट संख्या 14 पहुंच गई और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया।
- नंदिनी शर्मा - 14* विकेट
- जेस जोनासन - 13 विकेट
- श्री चरणी - 12* विकेट
- मारिजन कप - 11 विकेट
- शिखा पांडे - 11 विकेट
डेब्यू सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन
नंदिनी शर्मा ने WPL 2026 में अब तक सातों मुकाबलों में कम से कम एक विकेट जरूर लिया है। उनके प्रदर्शन की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू मैच से हुई थी, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए थे। इसके बाद 11 जनवरी को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 5/33 का जादुई प्रदर्शन किया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस सीजन में उनकी 14 विकेटों की औसत 14.71 और इकोनॉमी 8.24 रही, जो उन्हें टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में शामिल करती है।










