एप्पल ने iOS 26 का स्टेबल रोलआउट भारत में शुरू कर दिया है। लिक्विड ग्लास थीम, AI फीचर्स, बेहतर प्राइवेसी टूल्स और डायनामिक लॉक स्क्रीन जैसी खूबियों के साथ यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स को मिलेगा।
iOS 26: एप्पल ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज के साथ iOS 26 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है। यह अपडेट उन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है जो अपने पुराने या नए iPhone पर नवीनतम फीचर्स का अनुभव करना चाहते हैं। iOS 26 का फोकस डिज़ाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्राइवेसी फीचर्स को और बेहतर बनाने पर है। खास बात यह है कि इस अपडेट में लिक्विड ग्लास थीम शामिल की गई है, जो इंटरफेस को और अधिक आकर्षक और फ्लूइड बनाती है।
iOS 26 अपडेट रोलआउट
एप्पल ने iOS 26 को पहली बार जून 2025 में WWDC इवेंट के दौरान पेश किया था। उस समय कंपनी ने इसके नए फीचर्स का संक्षिप्त डेमो दिखाया था। महीनों की बीटा टेस्टिंग के बाद अब यह अपडेट स्टेबल वर्जन के रूप में उपलब्ध है। 15 सितंबर की रात से ही iOS 26 कम्पेटिबल डिवाइसों के लिए ग्लोबल रोलआउट शुरू कर दिया गया है।
इस अपडेट को कंपनी ने पिछले सालों के iOS अपडेट्स से अलग माना है क्योंकि इसमें इंटरफेस में बड़े बदलाव, नए AI फीचर्स और प्राइवेसी टूल्स का बूस्ट शामिल है। Apple का कहना है कि iOS 26 पिछले कई सालों में उनके सबसे बड़े OS अपग्रेड में से एक है।
किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा iOS 26
iOS 26 अपडेट व्यापक रूप से iPhone मॉडल्स को सपोर्ट करता है। इसमें शामिल हैं:
- iPhone 17, 17 Pro, 17 Pro Max
- iPhone Air
- iPhone 16e, 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max
- iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max
- iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max
- iPhone 13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max
- iPhone 12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max
- iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max
iPhone SE (2nd Gen और उसके बाद के मॉडल्स)
इस तरह देखा जाए तो लगभग सभी पिछले 4-5 सालों के iPhone मॉडल्स इस अपडेट के लिए योग्य हैं।
iOS 26 में नए फीचर्स
iOS 26 में डिज़ाइन और यूजर एक्सपीरियंस को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख फीचर्स निम्न हैं:
- लिक्विड ग्लास थीम: यह थीम इंटरफेस में फ्लूइड एनिमेशन और डेप्थ इफेक्ट देती है। इसका अनुभव स्क्रीन पर पायें जाने वाले आइकन्स और वॉलपेपर को अधिक आकर्षक बनाता है।
- डायनामिक लॉक स्क्रीन क्लॉक: अब लॉक स्क्रीन क्लॉक वॉलपेपर के अनुसार डायनामिकली ऑप्टिमाइज हो जाता है।
- रिफाइंड ऐप आइकन्स: नए आइकन्स हल्के, डार्क और अधिक स्टाइलिश लुक के साथ आते हैं।
- एन्हांस्ड AI फीचर्स: iOS 26 में स्मार्ट सुझाव, ऐप्स के बेहतर कामकाज और ऑटोमेशन के लिए एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स शामिल हैं।
- बेहतर प्राइवेसी टूल्स: यूजर्स अब अपने डेटा पर ज्यादा कंट्रोल रख सकते हैं, जैसे ऐप्स का बैकग्राउंड एक्टिविटी मॉनिटर, प्राइवेसी रिपोर्ट और AI बेस्ड सुरक्षा फीचर्स।
इन फीचर्स के साथ iOS 26 को यूजर इंटरफेस और परफॉर्मेंस दोनों में बेहतर बनाया गया है।
iOS 26 कैसे डाउनलोड करें
iOS 26 को इंस्टॉल करना काफी आसान है। इसके लिए यूजर्स को निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- अपने iPhone में Settings खोलें।
- General पर जाएं।
- Software Update पर क्लिक करें।
- अगर iOS 26 अपडेट उपलब्ध है, तो Download and Install विकल्प पर टैप करें।
डाउनलोड और इंस्टॉलेशन के दौरान सुनिश्चित करें कि आपके पास पर्याप्त स्टोरेज और स्थिर वाई-फाई कनेक्शन हो। अपडेट के बाद आपका डिवाइस अपने आप रीस्टार्ट हो जाएगा और नए iOS 26 फीचर्स एक्टिवेट हो जाएंगे।