IPL 2024 SRH vs PBKS Match: हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से दी शिकस्त, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पढ़ें पुरे मैच का हाल

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से शिकस्त दी। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स ने 19.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

IPL 2024 SRH vs PBKS Match: हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से दी शिकस्त, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पढ़ें पुरे मैच का हाल

स्पोर्ट्स: सनराइजर्स हैदराबाद ने 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर टॉप टू में जगह बनाने में कामयाब हुई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने पांच विकेट के नुकसान पर 214 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शानदार बल्लेबाजी के दम पर पांच गेंद शेष रहते हुए छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायदे की शानदार साझेदारी

IPL 2024 SRH vs PBKS Match: हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से दी शिकस्त, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पढ़ें पुरे मैच का हाल

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। टीम की शुरुआत बहुत ही शानदार रही. टीम के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायदे ने टीम को मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 97 की महत्वपूर्ण साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बोगद दी।

IPL 2024 SRH vs PBKS Match: हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से दी शिकस्त, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पढ़ें पुरे मैच का हाल

प्रभसिमरन सिंह ने 45 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और चार छक्के की मदद से 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अथर्व तायदे ने प्रभसिमरन का अच्छा साथ देते हुए 27 गेंदों का सामना करे हुए पांच चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन की शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 

राइली रूसो की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

IPL 2024 SRH vs PBKS Match: हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से दी शिकस्त, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पढ़ें पुरे मैच का हाल

पंजाब के ओपनर अथर्व तायदे के आउट होने के बाद पाई की कमान राइली रूसो ने संभाली। प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर राइली रूसो 54 रन की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। रूसो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और चार छक्के की मदद से 49 रन की शानदार पारी खेली। जितेश शर्मा ने भी 32 रन का योगदान दिया और नाबाद पवैलियन लौटे। हैदराबाद के लिए टी नटराजन को दो तथा पैट कमिंस और विजयकांत व्यासकांत को एक-एक सफलता हासिल की हैं।

अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी आतिशी पारी

IPL 2024 SRH vs PBKS Match: हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से दी शिकस्त, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पढ़ें पुरे मैच का हाल

पंजाब किंग्स के 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. टीम को ने ट्रेविस हेड (0) के रूप में पहला झटका लगा। उसके बाद अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी आतिशी पारी खेलकर टीम को मजबूती प्रदान की. दोनों ने मिलकर टीम के लिए 72 रन की शानदार साझेदारी निभाई। दोनों ने मात्र 30 गेंदों का सामना किया।

IPL 2024 SRH vs PBKS Match: हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से दी शिकस्त, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पढ़ें पुरे मैच का हाल

अभिषेक शर्मा ने मात्र 28 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और छह छक्के की मदद से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 66 रन की पारी खेली। वहीं राहुल त्रिपाठी ने अभिषेक का अच्छा साथ दिया। त्रिपाठी ने 18 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन की बेहतरी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन की धमाकेदार बल्लेबाजी

IPL 2024 SRH vs PBKS Match: हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से दी शिकस्त, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पढ़ें पुरे मैच का हाल

नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 रन की शानदार साझेदारी निभाई। नीतीश रेड्डी ने 25 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने मात्र 26 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन की बेहतरीन पारी खेली। पंजाब के लिए हर्षल पटेल को दो तथा हरप्रीत बराड़ और शशांक सिंह को एक-एक सफलता हासिल की थी।  

Leave a comment