Pune Road Accident: लग्जरी कार ने मोटरसाइकिल को मारी खतरनाक टक्कर, दो लोगों की मौत; एक नाबालिग गिरफ्तार

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

पुणे शहर के कल्याणी नगर में एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। एक लक्जरी कार ने मोटरसाइकिल को भयंकर टक्कर मार दी। इस हादसे में  एक युवती सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई।

पुणे: शहर के कल्याणी नगर के पास एक लक्जरी कार ने एक मोटरसाइकिल को भयंकर टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में एक युवती सहित दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने रविवार (19 मई) को Subkuz.com को जानकारी दी। पुणे सिटी पुलिस के डीसीपी (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस) विजय कुमार मगर ने बताया कि  "रविवार की रात पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार और उसके पीछे बैठे व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया गया हैं।"

नाबालिग को किया गिरफ्तार

Pune Road Accident: लग्जरी कार ने मोटरसाइकिल को मारी खतरनाक टक्कर, दो लोगों की मौत; एक नाबालिग गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पुणे सिटी पुलिस ने यरवड पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धाराओं के तहत और महाराष्ट्र मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के मुताबिक लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और दूसरों के जीवन को खतरे में डालकर उन्हें नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं है। एफआईआर के मुताबिक दो दोस्त कल्याणी नगर के एक रेस्तरां में बर्थडे पार्टी करने के बाद अपनी बाइक पर घर की और लौट रहे थे।

कार ने मारी बाइक को पीछे से टक्कर

Pune Road Accident: लग्जरी कार ने मोटरसाइकिल को मारी खतरनाक टक्कर, दो लोगों की मौत; एक नाबालिग गिरफ्तार

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार ने फआईआर के आधार पर बताया कि दोनों दोस्त बाइक से कल्याणी नगर जंक्शन पर पहुंचे, तो एक पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को भयंकर टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दोनों यात्री बाइक से नीचे गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनीस कुमार अवधिया और अश्विनी कुमारी कोस्टा के रूप में हुई हैं।

 

Leave a comment