IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 मेगा ऑक्शन में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने आईपीएल नीलामी के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। ग्रीन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिला, लेकिन 25 करोड़ रुपये तक पहुंचने के बाद चेन्नई ने अपने हाथ खींच लिए। 

इसके साथ ही कैमरून ग्रीन आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें आईपीएल 2024 ऑक्शन में केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

KKR और CSK के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर

कैमरून ग्रीन के नाम की घोषणा होते ही ऑक्शन हॉल में माहौल गरमा गया। शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की, लेकिन सीमित बजट (पर्स में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये शेष) के कारण वह जल्द ही रेस से बाहर हो गई। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त बोली युद्ध देखने को मिला।

राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 करोड़ रुपये का पर्स बचा हुआ था और उन्होंने ग्रीन के लिए 13.40 करोड़ रुपये तक बोली लगाई, लेकिन इसके बाद वे पीछे हट गए। यहीं से ऑक्शन में असली रोमांच शुरू हुआ।

CSK की एंट्री से बदला खेल

राजस्थान के हटते ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मैदान में एंट्री मारी। CSK और KKR के बीच ग्रीन को लेकर जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिला। दोनों ही टीमें एक भरोसेमंद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश में थीं, जो बल्लेबाजी में भी मैच पलटने की क्षमता रखता हो। CSK ने ग्रीन के लिए दिल खोलकर बोली लगाई और बोली की रकम 25 करोड़ रुपये तक पहुंचा दी। हालांकि, इसके बाद चेन्नई ने अपने हाथ खींच लिए और KKR ने 25.20 करोड़ रुपये में बाज़ी मार ली।

यह आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा किसी खिलाड़ी पर लगाई गई अब तक की सबसे ऊंची बोली थी। इससे पहले CSK ने 2023 की नीलामी में बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उनका रिकॉर्ड था। ग्रीन पर 25 करोड़ तक जाने के बावजूद उन्हें न खरीद पाना CSK के लिए निराशाजनक रहा।

सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कैमरून ग्रीन

इस खरीद के साथ ही कैमरून ग्रीन IPL ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम था, जिन्हें IPL 2024 ऑक्शन में KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिलचस्प बात यह है कि स्टार्क और ग्रीन—दोनों को रिकॉर्ड कीमत पर खरीदने वाली टीम KKR ही रही है।

कैमरून ग्रीन एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो ऊपरी क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ-साथ उपयोगी गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उनकी मौजूदगी KKR को संतुलन देगी—खासतौर पर मिडिल ऑर्डर और पेस अटैक में। ईडन गार्डन्स की पिच पर उनकी हिटिंग क्षमता KKR के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

Leave a comment