राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले बड़ा झटका लगा, जब इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टीम ने तुरंत कदम उठाते हुए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया।
स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले कई टीमों को खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस की वजह से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा, जब इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। हालांकि, राजस्थान ने तुरंत कदम उठाते हुए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।
सैम करन की जगह दशुन शनाका
राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन की जगह श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर दसुन शनाका को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने इसे 2 करोड़ रुपये में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। यह फैसला टीम के संतुलन को बनाए रखने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। दसुन शनाका अपने करियर में इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा-खासा अनुभव रखते हैं।
उन्होंने श्रीलंका के लिए 6 टेस्ट, 71 वनडे और 131 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 3350 से ज्यादा रन बनाए और 86 विकेट भी लिए। IPL का अनुभव भी उनके पास है, क्योंकि उन्होंने पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेलकर लीग की परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझा है।

राजस्थान रॉयल्स का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 अभियान 30 मार्च से शुरू होगा, जब वे अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबला करेंगे। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में पहला आईपीएल खिताब जीता था, लेकिन तब से टीम खिताब की तलाश में है।टीम के युवा कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में राजस्थान इस बार खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश करेगा। हालांकि, टीम के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि सुपर किंग्स जैसी अनुभवी टीम से शुरुआती मैच में सामना है।
दसुन शनाका की टीम में एंट्री से राजस्थान को एक संतुलित ऑलराउंडर मिला है। उनके पास गेंद और बैट दोनों में क्षमता है, जिससे टीम के लिए रणनीति बनाने में आसानी होगी। सैम करन की अनुपस्थिति में शनाका के प्रदर्शन पर पूरी टीम की सफलता निर्भर करेगी।









