Kolkata Knight Riders ने Rinku Singh को आईपीएल 2026 में उपकप्तान नियुक्त किया है। यह घोषणा फ्रेंचाइजी ने एक विशेष इवेंट के दौरान की।फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया है कि Ajinkya Rahane टीम के कप्तान बने रहेंगे।
स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले Kolkata Knight Riders ने टीम की नेतृत्व संरचना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने घोषणा की है कि अनुभवी बल्लेबाज Ajinkya Rahane टीम के कप्तान बने रहेंगे, जबकि स्टार फिनिशर Rinku Singh को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। यह घोषणा एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान की गई, जिससे साफ हो गया कि रिंकू अब टीम के नेतृत्व समूह का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है जब रिंकू सिंह को हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद पर नियुक्ति भी दी गई है। हालांकि, आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण वह अभी तक नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंच सके हैं।
KKR में लगातार बढ़ता कद
रिंकू सिंह ने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और तब से वह इसी टीम का हिस्सा हैं। शुरुआती वर्षों में उन्हें सीमित मौके मिले, लेकिन पिछले कुछ सीजन में उन्होंने खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है। फ्रेंचाइजी द्वारा उन्हें उपकप्तान बनाना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि भविष्य में रिंकू को टीम की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। केकेआर प्रबंधन का मानना है कि दबाव की परिस्थितियों में शांत रहकर मैच खत्म करने की उनकी क्षमता उन्हें नेतृत्व के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाती है।
5 छक्कों ने बदली करियर की दिशा
![]()
रिंकू सिंह का नाम खास तौर पर तब सुर्खियों में आया था जब उन्होंने आईपीएल के एक मुकाबले में अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उस पारी के बाद वह लीग के सबसे खतरनाक फिनिशर में गिने जाने लगे। उस प्रदर्शन के बाद से उनकी लोकप्रियता और बाजार मूल्य दोनों तेजी से बढ़े। रिंकू सिंह का आईपीएल वेतन भी उनके प्रदर्शन के साथ लगातार बढ़ा है।
- 2018 – 80 लाख रुपये
- 2019–2021 – 80 लाख रुपये
- 2022–2024 – 55 लाख रुपये
- 2025 – 13 करोड़ रुपये (KKR द्वारा रिटेन)
- 2026 – 13 करोड़ रुपये
केकेआर द्वारा उन्हें बड़ी रकम में रिटेन करना इस बात का संकेत है कि टीम उन्हें लंबे समय तक अपने साथ रखना चाहती है।
शानदार IPL रिकॉर्ड
28 वर्षीय रिंकू सिंह ने अब तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।
- मैच – 59
- पारियां – 51
- रन – 1099
- अर्धशतक – 4
वह मुख्य रूप से फिनिशर की भूमिका निभाते हैं और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला और वह टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।








