Mumbai Indians के पूर्व कप्तान Rohit Sharma आईपीएल 2026 की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। इस सीजन वह बल्लेबाजी में कुछ यादगार पारियाँ खेलकर अपनी टीम को छठा आईपीएल खिताब दिलाने का लक्ष्य रखते हैं।
स्पोर्ट्स न्यूज़: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रोहित की लक्ष्य हमेशा रहा है कि वह अपनी टीम को छठा आईपीएल खिताब दिलाएं। हालांकि, इस सीजन उन्हें खासतौर पर डक्स (Duck) पर आउट होने से बचने की जरूरत है। यदि रोहित आईपीएल 2026 में दो बार शून्य पर आउट होते हैं, तो वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
रोहित शर्मा: डक पर आउट होने का रिकॉर्ड
वर्तमान में यह अनचाहा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है। ग्लेन ने IPL में 141 मैचों की 135 पारियों में 19 बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक 18-18 बार डक पर आउट हो चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची इस प्रकार है:
- ग्लेन मैक्सवेल – 19 बार
- दिनेश कार्तिक – 18 बार
- रोहित शर्मा – 18 बार
- सुनील नारायण – 17 बार
- राशिद खान – 16 बार
इसलिए आईपीएल 2026 रोहित के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने इस साल के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है, और उन्होंने ऑक्शन में भाग नहीं लिया। वहीं, दिनेश कार्तिक ने IPL से पूरी तरह रिटायरमेंट ले लिया है। ऐसे में रोहित शर्मा अगर दो बार शून्य पर आउट होते हैं, तो वह इस शर्मनाक रिकॉर्ड में अकेले शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

रोहित की आईपीएल उपलब्धियां
रोहित शर्मा सिर्फ डक के रिकॉर्ड के लिए ही नहीं बल्कि अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए भी जाने जाते हैं। आईपीएल इतिहास में रोहित अब तक 272 मैचों में 7046 रन बना चुके हैं। उनकी औसत लगभग 30 और स्ट्राइक रेट 132 के आसपास रही है। रोहित शर्मा अब भी विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विराट ने IPL में अब तक 267 मैचों की 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार IPL खिताब अपने नाम किया है, जो उन्हें इतिहास के सफलतम कप्तानों में शामिल करता है।








