Medanta के शेयर पर जेएम फाइनेंशियल का बुलिश आउटलुक, लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए अवसर

Medanta के शेयर में 42% तक अपसाइड संभावना, हॉस्पिटल सेक्टर में लॉन्ग-टर्म निवेश का अवसर। नए एम्पैनलमेंट और जेवर एयरपोर्ट से रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद।

Medanta के शेयर में हालिया गिरावट के बाद निवेश का आकर्षक मौका है। हॉस्पिटल सेक्टर में लॉन्ग-टर्म अवसर दिखाई दे रहा है, नए एम्पैनलमेंट और जेवर एयरपोर्ट के संचालन से कंपनी की आय और रेवेन्यू में बढ़ोतरी संभव है।

Stock to buy: शेयर बाजार में हालिया गिरावट के बाद हॉस्पिटल सेक्टर के शेयर निवेशकों की नजर में फिर से आए हैं। विशेष रूप से Medanta के शेयर में निवेश का आकर्षक मौका दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन पश्चिमी एशिया में स्थिति में सुधार के संकेत मिलने के बाद घरेलू बाजार में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 ने शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की।

ब्रोकरेज हॉउस जेएम फाइनेंशियल ने Medanta पर बुलिश आउटलुक पेश किया है। कंपनी के स्टॉक में हालिया गिरावट के बाद 42 प्रतिशत तक अपसाइड की संभावना बताई गई है। निवेशकों के लिए यह समय हॉस्पिटल शेयर में लॉन्ग-टर्म अवसर के तौर पर देखा जा सकता है।

Medanta पर टारगेट और रेटिंग

जेएम फाइनेंशियल ने Medanta पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 1,382 रुपये तय किया है। पिछले बंद भाव 974 रुपये से यह स्टॉक लगभग 42 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। एक महीने में शेयर करीब 12 प्रतिशत टूट गया है, जबकि तीन महीने में यह 15 प्रतिशत और छह महीने में 23.40 प्रतिशत नीचे आया है। एक साल में स्टॉक में 18.47 प्रतिशत और दो साल में 20.60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि तीन साल में शेयर ने 113 प्रतिशत का मजबूत रिटर्न दिया है। Medanta का स्टॉक अपने 52 हफ्तों के हाई 1,455.85 रुपये से लगभग 33 प्रतिशत नीचे चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का लो 975.10 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 27,447.53 करोड़ रुपये है।

निवेश की सलाह का कारण

ब्रोकरेज के विश्लेषकों के अनुसार, नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स द्वारा ऑडिट पूरा होने के बाद अस्पताल के कामकाज में तेजी आएगी। इससे अस्पतालों और बीमा कंपनियों के साथ जुड़ने (एम्पैनलमेंट) में आसानी होगी। कई जगहों पर यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बाकी जल्द पूरी होने की उम्मीद है।

फरवरी 2026 से नए समझौतों का असर कंपनी की कमाई पर दिखने लगेगा। हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कंपनी के तय स्तर तक बढ़ने की संभावना है। जेएम फाइनेंशियल के विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी की आय धीरे-धीरे बढ़कर करीब 60 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

खर्च और कमाई का संतुलन

हालांकि खर्च सामान्य रहने के कारण वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 20 से 25 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। कैंसर इलाज से जुड़ा ढांचा जैसे मशीनें और डॉक्टरों की भर्ती लगभग तैयार हैं और जल्द ही रेडिएशन थेरेपी शुरू होने की उम्मीद है। यह कदम Medanta की कमाई में सुधार और लंबे समय में मजबूत रिटर्न में मदद करेगा।

विश्लेषकों के अनुसार, आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट के संचालन से मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। खासकर बाहर से इलाज के लिए आने वाले लोगों की वजह से हॉस्पिटल की ऑक्यूपेंसी और रेवेन्यू में तेजी देखने को मिल सकती है। यह कंपनी के लिए लॉन्ग-टर्म ग्रोथ का महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a comment