Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा की मस्जिद पर किया एयर स्ट्राइक, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए थे लोग

इजरायल ने गाजा की मस्जिद पर किया एयर स्ट्राइक, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए थे लोग, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के पास मौजूद मस्जिद पर इजरायल द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हमला रविवार तड़के हुआ, जब लोग फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल के साथ युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस घटना ने गाजा में पहले से ही चल रहे संघर्ष और हिंसा को और बढ़ा दिया हैं।

काहिरा: इजरायल और फिलिस्तीनी क्षेत्रों के बीच संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। एक तरफ इजरायली सेना हिज़बुल्लाह के खिलाफ उत्तरी मोर्चे पर हमले कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ युद्ध जारी है। इसी क्रम में रविवार तड़के गाजा में एक मस्जिद पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह जानकारी फलस्तीन के अस्पतालों द्वारा दी गई हैं।

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा की मस्जिद पर किया एयर स्ट्राइक, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए थे लोग

इस हमले ने गाजा में चल रहे संघर्ष को और भी उग्र बना दिया है, जहां नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय संकट गहराते जा रहे हैं। इजरायल और हमास के बीच इस लंबे संघर्ष में कई आम नागरिक भी हताहत हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति की उम्मीदें और धूमिल होती जा रही हैं।

युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए जमा हुई थी भीड़ 

मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में स्थित अल-अक्सा अस्पताल के पास की एक मस्जिद पर इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। यह हमला तब हुआ जब लोग फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल के साथ युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्र हुए थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के सैन्य हमलों के बाद अब तक लगभग 42,000 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा की मस्जिद पर किया एयर स्ट्राइक, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए थे लोग

यह हिंसा 7 अक्टूबर को शुरू हुई, जब हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ व्यापक जंग छेड़ दी, जिससे गाजा में मानवीय संकट और अधिक गहरा हो गया। इस युद्ध में भारी जनहानि और विनाश के बावजूद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष समाप्त होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा हैं।

Leave a comment