Israel Hezbollah War: लेबनान के अंदर इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई, बेरूत पर बमबारी के बाद हिजबुल्लाह चीफ सफीद्दीन से टुटा संपर्क, क्या मारा गया चीफ?

लेबनान के अंदर इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई, बेरूत पर बमबारी के बाद हिजबुल्लाह चीफ सफीद्दीन से टुटा संपर्क, क्या मारा गया चीफ? इंडिया हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

इजरायल की सेना लेबनान में भी सक्रिय है और वहां हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार हमले कर रही है। गुरुवार रात लेबनान में हिजबुल्लाह के एक ठिकाने पर इजरायली हवाई हमले के बाद हमास के नए चीफ हाशेम सफीद्दीन से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा हैं।

बेरुत: इजरायल की सेना द्वारा लेबनान में हिज़बुल्लाह के खिलाफ किए गए हमलों के बाद हिज़बुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, लेबनान के रक्षा सूत्रों ने इस जानकारी की पुष्टि की है। इजरायल ने गुरुवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर एक बड़ा हमला किया, जो हिज़बुल्लाह के प्रमुख ठिकानों में से एक है। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि इस हमले का उद्देश्य भूमिगत बंकर में छिपे हुए हाशेम सफीद्दीन को निशाना बनाना था, जो हिज़बुल्लाह में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली नेता हैं।

यह हमला हिज़बुल्लाह के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हिज़बुल्लाह की नेतृत्व संरचना को कमजोर करना और उनके रणनीतिक ठिकानों को नष्ट करना है। सफीद्दीन के संपर्क से बाहर होने की खबर ने इस हमले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है, जिससे क्षेत्र में और भी अधिक तनाव और अस्थिरता की संभावना हैं।

इजरायल ने हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को बनाया निशाना

Israel Hezbollah War: लेबनान के अंदर इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई, बेरूत पर बमबारी के बाद हिजबुल्लाह चीफ सफीद्दीन से टुटा संपर्क, क्या मारा गया चीफ?

लेबनान के डिफेंस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार से बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह पर इजरायल के लगातार हो रहे हमलों के कारण बचाव कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में जाने से रोका गया है। दहियाह हिजबुल्लाह का एक महत्वपूर्ण गढ़ है और इजरायली हमलों ने वहां भारी तबाही मचाई है। हिजबुल्लाह ने अभी तक हमास के नेता हाशेम सफीद्दीन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिससे उनकी स्थिति को लेकर अटकलें बढ़ रही हैं।

इस बीच इजरायल के लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने शुक्रवार को बताया कि सेना अभी भी गुरुवार रात के हवाई हमलों का आकलन कर रही है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने हमले में हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया था। इस अभियान का उद्देश्य हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना था, हालांकि हमलों के सटीक परिणामों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हैं।

हिजबुल्लाह और ईरान को लगा तगड़ा झटका

Israel Hezbollah War: लेबनान के अंदर इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई, बेरूत पर बमबारी के बाद हिजबुल्लाह चीफ सफीद्दीन से टुटा संपर्क, क्या मारा गया चीफ?

हिज़बुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन भी मारे जाते हैं, तो यह हिज़बुल्लाह और उसके संरक्षक ईरान के लिए एक बड़ा झटका होगा। इजरायल ने हाल के हफ्तों में क्षेत्र में अपने हमलों को तेज कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप हिज़बुल्लाह की लीडरशिप लगभग खत्म होने के कगार पर है। लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, इजरायल ने शनिवार को अपनी सैन्य कार्रवाई को बढ़ाते हुए लेबनान के उत्तरी शहर त्रिपोली पर भी हमला किया, जो कि इस क्षेत्र में इजरायल का पहला हमला हैं।

इजरायल ने हाल के हफ्तों में सीमा पार सैनिकों को भेजकर लेबनान में एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इससे पहले, लड़ाई मुख्य रूप से इजरायल-लेबनान सीमा क्षेत्र तक ही सीमित थी। इस संघर्ष की तुलना फिलिस्तीनी समूह हमास के खिलाफ गाजा में इजरायल के एक साल पुराने युद्ध से की जा रही है। इजरायल का लक्ष्य हिज़बुल्लाह की सैन्य क्षमताओं और नेतृत्व को कमजोर करना है, लेकिन इस तरह की सैन्य कार्रवाई से क्षेत्रीय अस्थिरता और बढ़ने की संभावना हैं।

 

 

Leave a comment