टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके लिए वह अपने लंबे समय के दोस्त और टीवी एक्टर करण वाही के साथ सात फेरे लेने को तैयार हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को लेकर एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर की जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दे दी है और वह जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकती हैं। बता दें कि करण सिंह ग्रोवर से तलाक के बाद जेनिफर लंबे समय से सिंगल लाइफ जी रही थीं।
अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर का नाम टीवी एक्टर करण वाही के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस रिश्ते को लेकर अब तक जेनिफर या करण वाही की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि करण वाही और जेनिफर विंगेट की दोस्ती काफी पुरानी है और दोनों एक-दूसरे को उस समय से जानते हैं, जब जेनिफर की करण सिंह ग्रोवर से शादी भी नहीं हुई थी।
जेनिफर और करण वाही की पुरानी दोस्ती

जेनिफर और करण वाही की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों पहली बार 2007 के पॉपुलर टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में एक साथ नजर आए थे। इस शो में जेनिफर ने डॉ. रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाया, जबकि करण वाही ने डॉ. सिद्धांत मोदी का रोल प्ले किया था। इसके बाद करीब 14 साल के अंतराल के बाद दोनों ने 2024 में सोनी लिव की वेब सीरीज ‘राइसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ में साथ काम किया। इस सीरीज में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों और फैंस को बहुत पसंद आई। अब जब उनकी शादी की खबरें सामने आई हैं, तो फैंस काफी उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं।
हालांकि, अभी तक जेनिफर विंगेट और करण वाही ने अपनी शादी की डेट या ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की तैयारी कर रहे हैं। जेनिफर और करण वाही के साथ जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और उनके शादी के पल का इंतजार कर रहे हैं।
जेनिफर विंगेट की पिछली शादी और जीवन
जेनिफर विंगेट की यह दूसरी शादी होगी। पहले उन्होंने टीवी और बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता सिर्फ दो साल ही चल पाया और 2014 में तलाक हो गया। तलाक के बाद जेनिफर ने अपनी जिंदगी को फिर से सँभाला और काम में खुद को व्यस्त रखा। करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में बिपाशा बसु के साथ शादी कर ली। वहीं, जेनिफर अब अपने जीवन में नई शुरुआत और खुशी के लिए तैयार हैं।
करण वाही की बात करें तो यह उनके लिए पहली शादी होगी। जेनिफर और करण दोनों की उम्र और पेशेवर स्थिति को देखते हुए फैंस का कहना है कि यह जोड़ टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ी साबित हो सकती है।









