जेटीएल इंडस्ट्रीज पर ब्रोकरेज हाउस हुए बुलिश, टारगेट ₹106, जानें डिटेल्स

जेटीएल इंडस्ट्रीज पर ब्रोकरेज हाउस हुए बुलिश, टारगेट ₹106, जानें डिटेल्स

जेटीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर ब्रोकरेज हाउस Nuvama ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ₹60 के इस Smallcap मेटल स्टॉक पर ₹106 टारगेट से 80% रिटर्न की संभावना है। कंपनी ने बेहतर EBITDA और मजबूत ग्रोथ दिखाई है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 12 नवंबर को बढ़त के साथ खुले। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदों ने बाजार को मजबूती दी। इसी बीच, ब्रोकरेज हाउस की नजर एक छोटे लेकिन मजबूत मेटल स्टॉक पर है — जेटीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (JTL Industries Ltd)।

ब्रोकरेज हाउस हुए बुलिश

ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि भले ही कंपनी की वॉल्यूम में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन प्रति टन EBITDA (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortization) में तेजी आई है। इसका मतलब है कि कंपनी की कमाई क्षमता बेहतर हुई है।

नुवामा का टारगेट प्राइस ₹106, रिटर्न की संभावना 80%

Nuvama Institutional Equities ने जेटीएल इंडस्ट्रीज पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, उन्होंने टारगेट प्राइस को ₹110 से घटाकर ₹106 कर दिया है। मौजूदा कीमत के हिसाब से इस स्टॉक में 80% तक रिटर्न की संभावना है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कंपनी की सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 21% और तिमाही आधार पर 25% घटी। भारी बारिश और सप्लाई रुकावट इसका मुख्य कारण रही। हालांकि, प्रति टन EBITDA ₹4,247 रहा, जो पिछली तिमाही से 47% और पिछले साल से 97% ज्यादा है। यह सुधार बेहतर मार्जिन, इन्वेंट्री गेन और निर्यात से मजबूत कमाई की वजह से हुआ।

एंटिक ब्रोकिंग का टारगेट ₹86, 45% रिटर्न की उम्मीद

Antique Stock Broking ने भी जेटीएल इंडस्ट्रीज पर अपनी खरीदारी (Buy) की सलाह दोहराई है और ₹86 का टारगेट प्राइस दिया है। इस लक्ष्य के अनुसार, स्टॉक करीब 45% रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 तक कंपनी की प्रोडक्शन क्षमता को 22.5 करोड़ टन प्रति वर्ष तक बढ़ाने की योजना है। इसके साथ हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स के जुड़ने से मार्जिन और ग्रोथ में सुधार होगा।

5 साल में मिला 930% रिटर्न

जेटीएल इंडस्ट्रीज का स्टॉक फिलहाल अपने 52-वीक हाई ₹112 से करीब 47% नीचे ट्रेड कर रहा है। इसका 52-वीक लो ₹57.27 रहा। पिछले एक साल में यह स्टॉक 37.83% गिरा है, लेकिन 5 साल में 926% और 10 साल में 2154% का शानदार रिटर्न दिया है। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप ₹2,283.84 करोड़ है।

Leave a comment