कंप्यूटर शट डाउन और रिस्टार्ट में क्या फर्क है, सही विकल्प जानना क्यों जरूरी

Windows कंप्यूटर में Shutdown और Restart एक जैसे नहीं हैं। जानें फास्ट स्टार्टअप, क्लीन स्टार्ट और सही समय पर सही विकल्प चुनने का फर्क।

विंडोज कंप्यूटर में शट डाउन और रिस्टार्ट दिखने में समान लगते हैं, लेकिन दोनों का काम अलग है। शट डाउन में फास्ट स्टार्टअप के कारण सिस्टम जल्दी ऑन होता है, जबकि रिस्टार्ट में पूरी क्लीन स्टार्ट मिलती है। सही स्थिति में सही विकल्प चुनना सिस्टम की परफॉर्मेंस के लिए जरूरी है।

Shutdown vs Restart in Windows: विंडोज कंप्यूटर यूज करने वालों के लिए यह जानना जरूरी है कि शट डाउन और रिस्टार्ट कब और क्यों करना चाहिए। शट डाउन करने पर सिस्टम की फाइल्स बंद होती हैं, लेकिन कर्नेल सेव रहता है, जिससे अगली बार कंप्यूटर जल्दी स्टार्ट होता है। वहीं रिस्टार्ट में सभी प्रोसेस पूरी तरह बंद होकर सिस्टम दोबारा क्लीन स्टार्ट करता है। यह जानकारी खासतौर पर तब काम आती है जब कंप्यूटर स्लो हो, एरर आए या विंडोज अपडेट पूरा करना हो।

शट डाउन करने से क्या होता है

विंडोज 8 और उसके बाद के वर्जन में शट डाउन पहले जैसा नहीं रहा। माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें फास्ट स्टार्टअप फीचर जोड़ा है, जिससे कंप्यूटर अगली बार जल्दी ऑन हो सके।

शट डाउन करने पर सभी ऐप्स और फाइल्स बंद हो जाती हैं, लेकिन विंडोज का मुख्य हिस्सा यानी कर्नेल पूरी तरह बंद नहीं होता। यह डिस्क पर सेव रहता है। अगली बार जब सिस्टम ऑन किया जाता है, तो कंप्यूटर तेजी से बूट हो जाता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के बाद सिस्टम बंद करने के लिए शट डाउन सही विकल्प माना जाता है।

कंप्यूटर शट डाउन और रिस्टार्ट में क्या फर्क है, सही विकल्प जानना क्यों जरूरी

रिस्टार्ट करने पर सिस्टम में क्या बदलता है

रिस्टार्ट ऑप्शन शट डाउन से अलग तरीके से काम करता है। इसमें कंप्यूटर की सभी प्रोसेस पूरी तरह बंद हो जाती हैं, जिनमें विंडोज कर्नेल भी शामिल होता है।

जब सिस्टम दोबारा शुरू होता है, तो उसे एक क्लीन स्टार्ट मिलती है। इसी वजह से रिस्टार्ट में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। अगर कंप्यूटर स्लो हो रहा है, कोई एरर आ रही है या नया सॉफ्टवेयर या अपडेट इंस्टॉल किया गया है, तो रिस्टार्ट करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

कब करें शट डाउन और कब रिस्टार्ट

अगर आप दिनभर काम के बाद कंप्यूटर बंद कर रहे हैं और सिस्टम में कोई दिक्कत नहीं है, तो शट डाउन करना पर्याप्त है। इससे अगली बार सिस्टम जल्दी स्टार्ट होगा।

वहीं, अगर सिस्टम हैंग हो रहा है, कोई फीचर सही से काम नहीं कर रहा या विंडोज अपडेट पूरा करना है, तो रिस्टार्ट करना जरूरी होता है। इससे अस्थायी फाइल्स और बैकग्राउंड प्रोसेस पूरी तरह क्लियर हो जाती हैं।

Leave a comment