क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट: बिटकॉइन 97,000 डॉलर के नीचे, निवेशकों में मची हलचल

क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट: बिटकॉइन 97,000 डॉलर के नीचे, निवेशकों में मची हलचल

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में शुक्रवार को तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) का मूल्य 100,000 डॉलर के लेवल से नीचे आ गया।

Crypto Market Crash: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में एक बार फिर से बिकवाली का माहौल दिखाई दे रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) शुक्रवार को 100,000 डॉलर से नीचे गिर गई, जिससे क्रिप्टो बाजार में मंदी और गहराई है। अक्टूबर की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन का बाजार मूल्य 450 बिलियन डॉलर से भी कम हो गया है। 

विश्लेषकों का कहना है कि भारी हाजिर बिकवाली, कमजोर ईफीएफ फ्लो और वैश्विक बाजार में फैले डर के कारण डिजिटल एसेट 97,956 डॉलर तक फिसल चुका है। कई निवेशक मानते हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कमजोर होने के बीच क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है।

बिटकॉइन का हाल और गिरावट के कारण

बिटकॉइन शुक्रवार को 97,956 डॉलर तक फिसल गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे कई कारण हैं:

  • भारी हाजिर बिकवाली (Spot Selling) – निवेशकों ने तेजी से अपनी क्रिप्टो संपत्तियों को बेचना शुरू कर दिया।
  • कमजोर ईटीएफ फ्लो (ETF Flow) – 13 नवंबर को स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ से 27.8 करोड़ डॉलर की बिकवाली हुई, जिसने बाजार में दबाव और बढ़ा दिया।
  • वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और फेड रिजर्व की नीति – अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने के कारण निवेशकों ने क्रिप्टो से दूरी बनाई।

विशेषज्ञों ने बताया कि लॉन्ग टाइम होल्डर ने 8,15,000 बिटकॉइन लगभग 79 अरब डॉलर मूल्य के बेच दिए। यह जनवरी 2024 के बाद लॉन्ग-टाइम होल्डर्स की सबसे बड़ी बिकवाली थी। उनकी हिस्सेदारी एक महीने में 76% से घटकर 70% रह गई।

कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट

14 नवंबर को बिटकॉइन की कीमत 97,067 डॉलर तक आ गई। जबकि एक महीने पहले बिटकॉइन का रिकॉर्ड हाई 126,000 डॉलर था। यह गिरावट लगभग 23% की रही। हालांकि, इस साल बिटकॉइन ने लगभग 5% की बढ़त बनाए रखने में सफलता हासिल की है। इसके बावजूद निवेशकों में चिंता है क्योंकि सपोर्ट लेवल 105,000 डॉलर से नीचे गिर चुका है।

क्रिप्टो मार्केट में 14 नवंबर को 55.3 करोड़ डॉलर से अधिक क्रिप्टो पोजिशन का लिक्विडेशन हुआ। इसमें 27.3 करोड़ डॉलर के बीटीसी लॉन्ग पोजिशन शामिल थे। साथ ही 4.04 अरब डॉलर के बीटीसी ऑप्शंस की एक्सपायरी हुई, जिससे बाजार में अतिरिक्त दबाव आया। फंडिंग रेट्स -0.0038% पर नेगेटिव बने हुए हैं, जो शॉर्ट पोजिशन में बढ़त को दर्शाते हैं। इसके अलावा, 99,000 डॉलर से नीचे लिक्विडिटी पॉकेट बन चुका है, जो संभावित और गिरावट का संकेत देता है।

Leave a comment