कुशीनगर के मदरसे में मिला ‘Made in Pakistan’ पंखा, जांच में जुटी पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में लिया

कुशीनगर के एक मदरसे में ‘Made in Pakistan’ पंखा मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। मदरसा प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। पंखे की जानकारी रिपेयरिंग के दौरान सामने आई, जिसके बाद मदरसा प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक मदरसे में ‘Made in Pakistan’ लिखा पंखा मिलने से प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मदरसा प्रबंधन से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पंखा कई वर्षों से मदरसे में इस्तेमाल हो रहा था और इसकी जानकारी रिपेयरिंग के दौरान सामने आई।

रिपेयरिंग के दौरान सामने आया मामला

मामला कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र स्थित मदरसा कादरिया हकीकतूल उलूम का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मदरसे में लगा एक पंखा खराब हो गया था, जिसे ठीक कराने के लिए स्थानीय मैकेनिक के पास ले जाया गया।

कुशीनगर के मदरसे में मिला ‘Made in Pakistan’ पंखा, जांच में जुटी पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में लिया

मैकेनिक ने जब पंखे की जांच की तो उस पर ‘Made in Pakistan’ लिखा देखा। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी तस्वीर लेकर पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

मदरसा प्रबंधन से पूछताछ जारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मदरसा प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। वहीं मदरसा संचालक का कहना है कि यह पंखा विदेश से आया था और उन्हें इसकी उत्पत्ति के बारे में जानकारी नहीं थी।

बताया गया कि दुबई में काम करने वाले एक युवक ने यह पंखा अपने घर भेजा था, जिसके बाद उसके परिवार ने इसे मदरसे को दान कर दिया।

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंखा भारत तक कैसे पहुंचा और मदरसे में कब से इस्तेमाल हो रहा था, इसकी जांच की जा रही है। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने भी मामले की गहन जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment