क्या Google चुपचाप कलेक्ट कर रहा आपका डेटा? जाने फोन की प्राइवेसी से जुड़ी सच्चाई

Android पर Gmail, Maps, YouTube और Chrome डेटा ट्रैक करते हैं। Google अकाउंट सेटिंग्स से यूजर्स Web & App Activity और लोकेशन कंट्रोल कर सकते हैं।

Android स्मार्टफोन में Google की सर्विसेज जैसे Gmail, Maps, YouTube और Chrome यूजर्स का डेटा ट्रैक करती हैं। लोकेशन, सर्च हिस्ट्री और YouTube एक्टिविटी जैसी जानकारी रिकॉर्ड होती है। हालांकि Google डेटा का इस्तेमाल पर्सनलाइज्ड अनुभव देने के लिए करता है और यूजर्स को उसे मैनेज और कंट्रोल करने का विकल्प भी देता है।

Google Data Privacy: आज के Android स्मार्टफोन में Google की सर्विसेज जैसे Gmail, Maps, YouTube और Chrome यूजर्स की लोकेशन, सर्च हिस्ट्री और ऐप एक्टिविटी रिकॉर्ड करती हैं। यह जानकारी पर्सनलाइज्ड अनुभव और सुझाव देने के लिए उपयोग होती है। Google अपने यूजर्स को Manage your Google Account > Data & Privacy सेक्शन के जरिए Web & App Activity, Location History और YouTube History चेक करने और Auto-Delete, Ad Personalization जैसे फीचर्स से डेटा को नियंत्रित करने का विकल्प देता है। इस तरह यूजर्स स्मार्टफोन का इस्तेमाल सुरक्षित और जागरूक तरीके से कर सकते हैं।

Google डेटा कैसे ट्रैक करता है?

Android फोन में Google आपके डेटा को Web & App Activity, Location History और YouTube History जैसे फीचर्स के माध्यम से रिकॉर्ड करता है। ये सभी एक्टिविटी आपको अपने Google अकाउंट की सेटिंग्स में Manage your Google Account > Data & Privacy सेक्शन में आसानी से देखने को मिलती हैं।

यहां से आप समझ सकते हैं कि कौन-सी जानकारी स्टोर हो रही है और इसे कैसे मैनेज किया जा सकता है। Auto-Delete फीचर का इस्तेमाल करके आप तय कर सकते हैं कि पुराना डेटा कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाए।

क्या Google चुपचाप कलेक्ट कर रहा आपका डेटा? जाने फोन की प्राइवेसी से जुड़ी सच्चाई

डेटा सुरक्षा और कंट्रोल

Google यूजर्स को अपने डेटा पर कंट्रोल भी देता है। आप Location History को बंद कर सकते हैं या Ad Personalization ऑफ कर सकते हैं ताकि आपके डेटा के आधार पर टार्गेटेड विज्ञापन न दिखें।

यानी Google पूरी तरह छुपकर डेटा इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि आप भी उसे मॉनिटर और नियंत्रित कर सकते हैं। थोड़ी जागरूकता और नियमित सेटिंग्स चेक करने से आपका डेटा काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है।

Leave a comment