लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी, छह प्रमुख क्षेत्रों पर रहा फोकस

लद्दाख 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड: उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसमें बुनियादी ढांचा, शिक्षा

Kailash Nath Saxena ने रविवार को अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियों और प्राथमिकताओं का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को पदभार संभालने के बाद विकास, जल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, सुशासन और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया।

Ladakh Development: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियों और प्राथमिकताओं को सामने रखा है। "लद्दाख के लिए साझा दृष्टिकोण का निर्माण" शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में जल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, रोजगार, बुनियादी ढांचे और शासन सुधार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है।

विनय कुमार सक्सेना ने 13 मार्च को लद्दाख के उपराज्यपाल का पद संभाला था। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती 100 दिनों में प्रशासन ने क्षेत्र की दीर्घकालिक विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। रिपोर्ट में किए गए दावों और परियोजनाओं का विवरण प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किया गया है।

छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रहा विकास मॉडल

रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन ने अपने शुरुआती कार्यकाल में छह प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी। इनमें दीर्घकालिक जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास, सामाजिक न्याय एवं सुरक्षा, रोजगार और आर्थिक प्रगति तथा टिकाऊ बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है। प्रशासन का कहना है कि इन क्षेत्रों में समन्वित योजनाओं के माध्यम से लद्दाख के संतुलित और सतत विकास की दिशा में काम किया गया।

रिपोर्ट में जल सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता बताया गया है। प्रशासन के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में जल संसाधनों के संरक्षण और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। हिम सरोवर परियोजना के पहले चरण के तहत बर्फ के पिघलने और वर्षा जल के संरक्षण के लिए 50 सामुदायिक जल निकाय विकसित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जल उपलब्धता बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाना है।

इसके अलावा सिंधु जल समृद्धि अभियान के अंतर्गत सिंधु नदी पर हिमालयी क्षेत्र का पहला रॉक चेक डैम विकसित किया गया है। प्रशासन का दावा है कि इससे जल संरक्षण और सिंचाई क्षमता में सुधार होगा। रिपोर्ट के अनुसार, 43 किलोमीटर लंबी इगू-फे सिंचाई नहर का पुनरुद्धार भी किया गया है, जिससे लगभग 4,500 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने की संभावना है।

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी, छह प्रमुख क्षेत्रों पर रहा फोकस

पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल पर जोर

लद्दाख प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले 100 दिनों के दौरान 35,000 से अधिक पौधे लगाए गए। साथ ही सिंधु नदी हरित गलियारा पहल की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य नदी तटों के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करना है। इसके अतिरिक्त, क्षतिग्रस्त वन क्षेत्रों के पुनर्वास, ऊंचाई वाले इलाकों में प्रायोगिक वृक्षारोपण तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण के साथ पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया है।

पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को मिला बढ़ावा

रिपोर्ट में पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया गया है। प्रशासन के अनुसार, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसे 1.18 लाख से अधिक लोगों ने देखा। इसके अलावा भारत के पहले पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क की स्थापना, लद्दाख बाइक वीक का आयोजन, उच्च हिमालयी फूलों के क्षेत्रों का विकास तथा पर्यटन अवसंरचना में सुधार जैसी पहल भी शुरू की गई हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जनवरी से मई 2026 के बीच लद्दाख आने वाले पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 43.65 प्रतिशत बढ़ी है।

Leave a comment