Lok Sabha Election News: 4 जून को मोदी सरकार की होगी विदाई, गठबंधन को मिलेगी 300 से अधिक सीट, सीएम केजरीवाल ने किया दावा

दिल्ली हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया बजट न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहां कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने पर गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और भाजपा सरकार की विदाई निश्चित होगी।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहां कि पांच चरण के चुनाव की सम्पति के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 4 जून को भाजपा सरकार की विदाई होने वाली है और आइएनडीआइ गठबंधन की सरकार सत्ता में आ रही है। इंडी गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देने की दिशा में आगे निरंतरता के साथ बढ़ रहा हैं।

पाकिस्तानी बोलने पर बर्दाश्त नहीं होगा - केजरीवाल

Lok Sabha Election News: 4 जून को मोदी सरकार की होगी विदाई, गठबंधन को मिलेगी 300 से अधिक सीट, सीएम केजरीवाल ने किया दावा

Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक सीएम केजरीवाल ने कहा कि कल अमित शाह दिल्ली के दौरे पर आए थे। उन्होंने संगम विहार में आयोजित जनसभा के दौरान 500 से भी कम लोगों की उपस्थिति में मुझे खूब गालियां और भला बुरा कहा था। आम आदमी पार्टी के समर्थकों को पाकिस्तानी बताया। यह सरासर गलत है। मुझे आप कुछ भी बोल सकते हैं, इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा के लोगों को पाकिस्तानी कहेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम योगी पर साधा निशाना

Lok Sabha Election News: 4 जून को मोदी सरकार की होगी विदाई, गठबंधन को मिलेगी 300 से अधिक सीट, सीएम केजरीवाल ने किया दावा

सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सोमवार (२० मई) को दिल्ली आए थे। उन्होंने भी भाषण के दौरान मुझे खूब बुरा-भला कहा था। मैं उनके एक बात की नसीयत देना चाहूंगा कि मुझसे उलझने के बजाए अपनी पार्टी को संभालिए। मोदी जी और अमित शाह जी पूरा प्लान बना चुके हैं आपको यूपी की कुर्सी से हटा फेंकने का। इसलिए अपनी कुर्सी की ओर ध्यान लगाइए। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान किया जाएगा और नतीजे चार जून को घोषित होंगे। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रही है। आप ने दिल्ली की चार सीट और कांग्रेस ने तीन सीट पर अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा हैं।

Leave a comment