IPL 2024 KKR vs SRH Match: कोलकाता पहुंची फाइनल में, हैदराबाद को आठ विकेट से दी शिकस्त, श्रेयस-वेंकटेश की मैच विनिंग साझेदारी

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

 

आईपीएल 2024 के फाइनल में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्रवेश कर लिया है. केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को क्वालिफायर-1 में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी हैं।

IPL 2024 KKR vs SRH Match: कोलकाता पहुंची फाइनल में, हैदराबाद को आठ विकेट से दी शिकस्त, श्रेयस-वेंकटेश की मैच विनिंग साझेदारी

स्पोर्ट्स: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन में मंगलवार (२१ मई) को पहला क्वालिफायर का मुकाबला एकतरफा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से पराजित करके चौथी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि हैदराबाद टीम को हार के बाद भी एक और मौका मिलेगा। क्वालिफायर-2 में हैदराबाद का किसके साथ मुकाबला होगा। यह बुधवार को राजस्थान और बेंगलुरु के मुकाबले में तय होगा।

हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप

IPL 2024 KKR vs SRH Match: कोलकाता पहुंची फाइनल में, हैदराबाद को आठ विकेट से दी शिकस्त, श्रेयस-वेंकटेश की मैच विनिंग साझेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन टीम का यह फेसला गलत साबित हुआ और टीम को ट्रेविस हेड (0) और अभिषेक शर्मा के रूप में दो शुरुआती झटके लगे थे। उसके बाद राहुल त्रिपाठी ने एक छोर को संभाल कर रखा, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे. नीतीश रेड्डी (9) और शाहबाज अहमद (0) भी जल्दी पवैलियन लौट गए। हेनरिच क्लासेन ने 21 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया। तथा अब्दुल समद 16 रन बनाकर आउट हो गए।

राहुल त्रिपाठी ने खेली महत्वपूर्ण पारी

IPL 2024 KKR vs SRH Match: कोलकाता पहुंची फाइनल में, हैदराबाद को आठ विकेट से दी शिकस्त, श्रेयस-वेंकटेश की मैच विनिंग साझेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने हेनरिच क्लासेन के साथ मिलकर पारी को बखूबी संभाला और सिर्फ 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। राहुल त्रिपाठी और हेनरिच क्लासेन 37 गेंदों पर 62 रन की शानदार साझेदारी निभाई। राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन महत्वपूर्ण पारी खेलकर रन आउट हुए। उनके अलावा पैट कमिंस ने 24 गेंदों पर 30 रन कप्तानी पारी खेलकर टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया।

मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी

IPL 2024 KKR vs SRH Match: कोलकाता पहुंची फाइनल में, हैदराबाद को आठ विकेट से दी शिकस्त, श्रेयस-वेंकटेश की मैच विनिंग साझेदारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले स्टार्क का मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं गया, लेकिन उन्होंने क्वालिफायर-1 में शानदार प्रदर्शन करके अपनी क्षमता दिखा दी है। स्टार्क ने पहले ट्रेविस हेड (0) इसके बाद नीतीश रेड्डी (9) और शाहबाज अहमद (0) को अपना शिकार बनाया। स्टार्क के अलावा केकेआर के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को दो तथा वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन, हर्षित राणा और आंद्रे रसेल को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

सुनील नरेन और रहमानुल्लाह गुरबाज ने टीम को दी शानदार शुरुआत

IPL 2024 KKR vs SRH Match: कोलकाता पहुंची फाइनल में, हैदराबाद को आठ विकेट से दी शिकस्त, श्रेयस-वेंकटेश की मैच विनिंग साझेदारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन और रहमानुल्लाह गुरबाज की सलामी जोड़ी ने केकेआर को बड़े मुकाबले में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती तीन ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेस किया। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 44 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। सुनील नरेन ने 21 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 23 रन का योगदान दिया।

वेंकटेश अय्यर और कप्तान श्रेयस अय्यर विनिंग साझेदारी

IPL 2024 KKR vs SRH Match: कोलकाता पहुंची फाइनल में, हैदराबाद को आठ विकेट से दी शिकस्त, श्रेयस-वेंकटेश की मैच विनिंग साझेदारी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वेंकटेश अय्यर और कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार अर्धशतकों की बदौलत क्वालिफायर-1 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हैदराबाद ने कोलकाता को 160 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन केकेआर ने 13.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

IPL 2024 KKR vs SRH Match: कोलकाता पहुंची फाइनल में, हैदराबाद को आठ विकेट से दी शिकस्त, श्रेयस-वेंकटेश की मैच विनिंग साझेदारी

कप्तान श्रेयस अय्यर ने मात्र 24 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और चार छक्के की मदद से नाबाद 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वेंकटेश अय्यर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मिलकर 44 गेंदों में 97 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और टी नटराजन को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

Leave a comment