Delhi Traffic Advisory: द्वारका में पीएम मोदी की विशाल रैली, विभाग ने ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी, इन रास्तों पर रहेगी रोक

नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजनितिक न्यूज़, इंडिया न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उपनगरी द्वारका में पहली बार वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। एक बार फिर प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव 2024 के लिए द्वारका सेक्टर-14 स्थित डीडीए ग्राउंड में बुधवार को विजय संकल्प सभा को संबोधित करने आएंगे।

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव प्रचार करने के लिए सभी दिग्गज नेता अपना-अपना जोर लगा रहे है। सभी दलों के नेता अपनी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करते हुए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बुधवार (२२ मई) को दिल्ली के द्वारका में एक चुनावी रैली को संबोधित कर जनता से वोट की अपील करेंगे। पीएम की चुनावी रैली को लेकर यातायात विभाग ने कुछ मार्गों पर रूट डायवर्ट किया है। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की हैं।

विभाग ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: द्वारका में पीएम मोदी की विशाल रैली, विभाग ने ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी, इन रास्तों पर रहेगी रोक

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी की चुनावी रैली बुधवार (२२ मई) शाम 6:05 बजे द्वारका सेक्टर-14 के डीडीए पार्क में आयोजित की जाएगी। इस रैली और सभा के लिए डीडीए पार्क, सेक्टर-14, वेगास मॉल के सामने द्वारका गली और नई दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आज इन रास्तों से बचने की सख्त अपील की है। इसके अलावा कारगिल चौक, सेक्टर-18, शनि बाजार गोलचक्कर क्रॉसिंग, सेक्टर-16बी, इस्कॉन चौक, सेक्टर-13, सेक्टर-16बी चौराहा द्वारका के साथ कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया हैं।

Delhi Traffic Advisory: द्वारका में पीएम मोदी की विशाल रैली, विभाग ने ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी, इन रास्तों पर रहेगी रोक

रैली में हो सकती है भारी भीड़

Delhi Traffic Advisory: द्वारका में पीएम मोदी की विशाल रैली, विभाग ने ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी, इन रास्तों पर रहेगी रोक

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहां कि पीएम मोदी जी की चुनावी रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं, जिससे आसपास की सड़कों पर जाम लगने से यातायात प्रभावित होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि आज इन सड़कों पर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य रूट का प्रयोग करें या फिर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार (25 मई) को दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान किया जाएगा।

 

 

Leave a comment