अगर आप इस हफ्ते एक प्यारी और हल्की-फुल्की लव स्टोरी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो “Mannu Kya Karegga” आपके लिए सही विकल्प है। यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हो रही है और छोटे बजट की होने के बावजूद यह दर्शकों को काफी एंटरटेन करने वाली है।
- Movie Review: Mannu Kya Karegga
- Director: संजय त्रिपाठी
- Starring: व्योम यादव, सांची बिंद्रा, विनय पाठक, कुमुद मिश्रा, राजेश कुमार
- Platform: सिनेमाघर
- Release Date: 12 Sep. 2025
- Rating: 3/5
एंटरटेनमेंट: इस हफ्ते 6 से 7 फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें अधिकांश छोटी फिल्में हैं। इन फिल्मों में अक्सर ईमानदारी और मेहनत झलकती है, क्योंकि निर्माता और कलाकार सीमित बजट के बावजूद कुछ अलग और नया पेश करने की कोशिश करते हैं। बड़े बजट और बड़े सितारों के नाम पर दर्शकों को बेवकूफ बनाने की बजाय, ये फिल्में सच्चाई और भावनाओं पर ज्यादा ध्यान देती हैं।
ऐसी ही एक फिल्म है मन्नू क्या करेगा। यह बहुत बड़े बजट की फिल्म नहीं है, लेकिन इसमें नए सितारे अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। साथ ही कुमुद मिश्रा, विनय पाठक और राजेश कुमार जैसे मंझे हुए कलाकारों ने फिल्म को मजबूती दी है। उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ों की पृष्ठभूमि ने फिल्म को और आकर्षक बना दिया है। छोटी बजट की होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिल को छूने में सफल होती दिख रही है।
फिल्म का सार और कहानी
“Mannu Kya Karegga” की कहानी मन्नू नामक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे खुद नहीं पता कि वह अपनी जिंदगी में क्या करना चाहता है। उसकी मम्मी उसके ही कॉलेज की वाइस चांसलर हैं। मन्नू फुटबॉल खेलता है, शादीशुदा लोगों के लिए बैकग्राउंड वेरिफिकेशन करता है और कई छोटे-छोटे काम करता है, लेकिन करियर और जीवन के बड़े फैसले को लेकर उलझन में है।
कॉलेज में उसे एक लड़की मिलती है, और दोनों में प्यार जन्म लेता है। हालांकि, कहानी में एक ट्विस्ट भी आता है, जो देखने के लिए आपको थिएटर जाना होगा। फिल्म का अंदाज हल्का-फुल्का, प्यारा और रिफ्रेशिंग है।
फिल्म की खास बातें
- उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशंस: पहाड़ों और हरे-भरे वादियों की खूबसूरती फिल्म में एंट्री करती है, जिससे दर्शक महसूस करते हैं कि जैसे वे भी इन वादियों में हैं। फिल्म की गति धीमी या तेज नहीं है; यह एक संतुलित पेस पर चलती है, जिससे कहानी में खो जाने का अनुभव मिलता है।
- म्यूजिक और गाने: बीच-बीच में फिल्म में अच्छे गाने आते हैं। संगीत और गीतों ने फिल्म के रोमांस और फील गुड फैक्टर को बढ़ाया है।
- ट्रेडिशनल और मॉर्डन सोच का संगम: फिल्म में दिखाया गया है कि आज का यंग जेनरेशन और परिवार की अपेक्षाएं कैसे एक प्लेटफॉर्म पर मिलती हैं। यह जेनरेशन गैप को हल्के और मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत करती है।
एक्टिंग और कैरेक्टर्स
व्योम यादव ने मन्नू का किरदार निभाया है। उनका अंदाज ट्रेडिशनल चॉकलेटी हीरो नहीं है, बल्कि वास्तविक और सजीव लगता है। उनका अभिनय सहज और आकर्षक है। साची बिंद्रा ने लव इंटरेस्ट का रोल निभाया है। उनकी सुंदरता और अभिनय ने फिल्म को और भी दिलचस्प बनाया है। कुमुद मिश्रा मन्नू के पिता के रूप में कमाल का काम करते हैं।
राजेश कुमार और विनय पाठक भी अपनी भूमिकाओं में शानदार लगे। राजेश कुमार पिता के रोल में और विनय पाठक कॉलेज डीन के किरदार में दमदार नजर आए। फिल्म की कहानी सौरभ गुप्ता ने लिखी है और संजय त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है। दोनों ने छोटे बजट में फिल्म को आकर्षक और मनोरंजक बनाने में सफलता पाई है। एक्टर्स का चयन सही किया गया है और कहानी को सरल, प्यारा और रोचक तरीके से पेश किया गया है।
“Mannu Kya Karegga” एक छोटी लेकिन प्रभावशाली फिल्म है, जो 2 घंटे से थोड़ी ज्यादा समय तक दर्शकों को एंटरटेन करती है। छोटे बजट की यह फिल्म बड़े सितारों की फिल्मों की तरह दिखावा नहीं करती, बल्कि सादगी, रोमांस और भावनाओं को प्रमुखता देती है।