महाराष्ट्र में राज्यसभा की 7 सीटों के लिए जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। इस बार होने वाले चुनाव में सियासी मुकाबला अपेक्षाकृत एकतरफा नजर आ रहा है। मौजूदा विधानसभा गणित के आधार पर सत्तारूढ़ Mahayuti coalition बढ़त में है।
मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव की राजनीति गर्मा गई है। राज्यसभा में महाराष्ट्र से कुल 7 सीटों का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है, जिसके लिए चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार के चुनाव में मौजूदा विधानसभा गणित के आधार पर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन बढ़त में दिख रहा है, जबकि महाविकास आघाड़ी (MVA) को केवल एक सीट मिलने की संभावना है।
महाराष्ट्र विधानसभा का वर्तमान गणित
महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सदस्य हैं, जिनमें दोनों बड़े खेमों की स्थिति इस प्रकार है:
- महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन)
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) – 132
- शिवसेना (शिंदे गुट) – 56
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) – 40 (अजीत पवार के निधन से पहले 41)
- अन्य/निर्दलीय समर्थन – कुल लगभग 232
महाविकास आघाड़ी (MVA – विपक्ष)
- शिवसेना (उद्धव गुट) – 20
- कांग्रेस – 16
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) – 10
- अन्य दल/निर्दलीय – सीमित
- कुल लगभग 46–47
राज्यसभा सीटों का समीकरण
![]()
राज्यसभा में एक सीट जीतने के लिए औसतन 38–42 विधायकों के मत (कोटा) की आवश्यकता होती है। अगर किसी गठबंधन की ओर से अधिक उम्मीदवार उतारे जाएं, तो क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ सकता है, जैसा कि पिछले चुनावों में देखा गया था। संभावित परिणाम:
- महायुति: 7 में से 6 सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में।
- MVA: केवल 1 सीट मिल सकती है, लेकिन यूबीटी, कांग्रेस और शरद पवार गुट के बीच दावेदारी को लेकर खींचतान तय।
राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त हो रहे सदस्य
महाराष्ट्र से जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें प्रमुख हैं:
- रामदास आठवले (आरपीआई-ए, केंद्रीय मंत्री) – दोबारा राज्यसभा में जाना चाहते हैं
- राजनी पाटिल (कांग्रेस)
- धैर्यशील पाटिल (भाजपा)
- भागवत कराड (भाजपा)
- प्रियंका चतुर्वेदी (यूबीटी)
- शरद पवार गुट (एनसीपी) – शरद पवार और फौजिया खान
महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे की जद्दोजहद
MVA खेमे में यूबीटी, कांग्रेस और शरद पवार गुट के बीच सीट बंटवारे को लेकर मजबूत टेंशन है। कांग्रेस अपने संख्या बल के आधार पर एक सीट की मांग कर रही है, वहीं शरद पवार गुट और उद्धव शिवसेना भी राजनीतिक दावेदारी दिखा सकते हैं। वहीं महायुति खेमे में भाजपा नए चेहरे उतारकर राजनीतिक सरप्राइज दे सकती है। शिंदे और अजीत पवार गुट भी अपने प्रभाव को दिखाने के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं, लेकिन उनके लिए सीट जीतना अपेक्षाकृत आसान होगा।
राज्यसभा में इन 7 सीटों का नतीजा सीधे केंद्र सरकार की विधायी रणनीति को प्रभावित करेगा। संवैधानिक संशोधन और अहम बिलों के पारित होने में यह समीकरण महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।










