Mithun Chakraborty: मिथुन के बयान से तिलमिलाए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, दी धमकी

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने भड़काऊ भाषण पर धमकी दी है और माफी मांगने की सलाह दी है।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तानी डॉन गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा धमकी दी गई है। उसने इस दिग्गज कलाकार को माफी मांगने की सलाह भी दी है।

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने धमकी दी है। यह धमकी अभिनेता द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के बाद दी गई है। शहजाद ने अभिनेता को माफी मांगने की सलाह भी दी है। उसने यह धमकी दुबई से दी है।

मिथुन के भाषण पर मिली धमकी

Mithun Chakraborty: मिथुन के बयान से तिलमिलाए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, दी धमकी

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले महीने उत्तर 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया। इस भाषण के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन ने 27 अक्टूबर को उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के एक कार्यक्रम में यह भाषण दिया था। अब इस भाषण के चलते उन्हें एक पाकिस्तानी गैंगस्टर द्वारा धमकी दी गई है।

कहा- '10-15 दिनों के भीतर माफी मांगो'

Mithun Chakraborty: मिथुन के बयान से तिलमिलाए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, दी धमकी

 गैंगस्टर ने अभिनेता को 10 से 15 दिनों के भीतर माफी मांगने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। पाकिस्तानी डॉन ने कहा, मिथुन साब, मेरा आपसे एक सलाह है। आप 10-15 दिन के भीतर कोई वीडियो जारी करें और माफी मांग लें। यह आपके लिए बेहतर होगा कि आप माफी मांगें और यह आप पर बनता भी है। आपने लोगों का दिल दुखाया है। जितना प्यार आपको दूसरे धर्मों के लोगों ने दिया है, उतनी ही इज्जत मुसलमानों ने भी आपको दी है।

क्या शहजाद लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है?

Mithun Chakraborty: मिथुन के बयान से तिलमिलाए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, दी धमकी

डॉन शहजाद ने हाल ही में अभिनेता की उम्र पर टिप्पणी की है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा, "अगर आपने माफी नहीं मांगी, तो आपको पछताना पड़ सकता है कि मैंने क्या किया है।" शहजाद भट्टी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है।

Leave a comment