मृणाल ठाकुर ने अल्लू अर्जुन को भेजा गुलदस्ता और बधाई कार्ड, एक्टर बोले- 'साथ काम करेंगे'

मृणाल ठाकुर ने अल्लू अर्जुन को भेजा गुलदस्ता और बधाई कार्ड, एक्टर बोले- 'साथ काम करेंगे'

साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की फिल्म ‘Pushpa 2: The Rule’ ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब भी मिला।

Mrunal Thakur Wishesh Allu Arjun: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में कई प्रमुख पुरस्कार जीतकर सुर्खियों में हैं। इस शानदार मौके पर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी, जिसमें अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी पीछे नहीं रहीं। मृणाल ने अल्लू अर्जुन को एक खास गुलदस्ता और विशिंग कार्ड भेजकर उनकी सफलता की सराहना की।

मृणाल ठाकुर का खास संदेश

मृणाल ठाकुर ने अपने भेजे हुए कार्ड में लिखा, सर, आपको फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आप अपनी मेहनत और एक्टिंग स्किल्स के कारण इसे जीतने के असल हकदार हैं। अल्लू अर्जुन ने यह कार्ड और गुलदस्ता इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, थैंक यू मृणाल ठाकुर। एक दिन हम साथ जरूर काम करेंगे।

इस जवाब ने फैंस के बीच दोनों के बीच संभावित भविष्य के प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साह और जिज्ञासा बढ़ा दी है। अल्लू अर्जुन ने अवॉर्ड सेरेमनी की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर ब्लैक सूट में ट्रॉफी पकड़े नजर आए, वहीं अन्य तस्वीरों में अवॉर्ड्स की झलक और जश्न का माहौल देखा जा सकता है।

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने कई श्रेणियों में अवॉर्ड अपने नाम किए

  • सुकुमार – बेस्ट डायरेक्टर
  • नवीन येरनेनी और वाई रवि शंकर – बेस्ट फिल्म
  • देवी श्रीप्रसाद – बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर
  • मोनिका और रामकृष्ण – बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

इस तरह फिल्म ने तकनीकी और क्रिएटिव दोनों ही क्षेत्रों में अपनी ताकत साबित की।

अल्लू अर्जुन के आगामी प्रोजेक्ट्स

इस साल अल्लू अर्जुन के कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं। इनमें प्रमुख हैं, लोकेश कनगराज की अनाम फिल्म: इस फिल्म को मैत्री मूवी मैकर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। एटली के साथ बड़ा प्रोजेक्ट (अस्थायी नाम: AA22xA6): इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फैंस को दोनों ही प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है, खासकर एटली की फिल्म को, जो हमेशा दर्शकों के लिए बड़ी स्क्रीन पर ब्लॉकबस्टर अनुभव लेकर आती है।

Leave a comment