Airtel, Jio और Vi अपने चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स में Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दे रहे हैं। अलग-अलग डेटा, वैधता और अतिरिक्त बेनिफिट्स के आधार पर ये प्लान्स यूजर्स को एक ही रिचार्ज में मनोरंजन और कनेक्टिविटी का संयुक्त फायदा देते हैं।
Airtel Vs Jio Vs Vi OTT Recharge Plans: भारत में टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन रिचार्ज प्लान्स के साथ दे रही हैं। यह सुविधा देशभर में उपलब्ध चुनिंदा प्लान्स के तहत दी जा रही है, जिनमें डेटा लिमिट, वैधता और अतिरिक्त बेनिफिट्स अलग-अलग हैं। कंपनियों ने बढ़ती ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की मांग को देखते हुए इन बंडल्स को शामिल किया है, ताकि यूजर्स को अलग से OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत न पड़े और एक ही प्लान में मनोरंजन का पूरा पैकेज मिल सके।
Airtel प्लान्स तय OTT बंडल के साथ
Airtel अपने मिड-रेंज और प्रीमियम रिचार्ज प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन शामिल करता है। कई प्रीपेड और पोस्टपेड विकल्पों में Netflix, Disney+ Hotstar, Zee5 और Airtel Xstream Play का एक्सेस दिया जाता है। प्लान्स के बीच मुख्य अंतर डेटा लिमिट और वैधता का होता है।
एयरटेल की रणनीति आमतौर पर स्थिर ओटीटी बंडल देने की रही है। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार प्लान बदलने पर कन्फ्यूजन कम होता है और उन्हें पता रहता है कि किस रिचार्ज में कौन सा प्लेटफॉर्म मिलेगा।

Jio प्लान्स ज्यादा स्ट्रीमिंग विकल्प
Reliance Jio अपने प्लान्स में एक साथ कई ओटीटी प्लेटफॉर्म जोड़ने के लिए जाना जाता है। कुछ चुनिंदा रिचार्ज में Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, SonyLIV, Zee5, Discovery+ और JioCinema जैसी सेवाएं मिलती हैं।
कुछ प्रीमियम प्लान्स में Netflix का एक्सेस भी शामिल होता है, हालांकि यह सुविधा सभी कीमत श्रेणियों में उपलब्ध नहीं है। जियो के सालाना और लंबी वैधता वाले प्लान्स उन यूजर्स के लिए आकर्षक हो सकते हैं जो फिल्मों, स्पोर्ट्स और वेब सीरीज का मिश्रित कंटेंट चाहते हैं।
Vi प्लान्स लंबी वैधता और नाइट डेटा
Vodafone Idea यानी Vi अपने प्लान्स में लंबी वैधता और अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स पर फोकस करता है। कुछ विकल्पों में Netflix के साथ Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है।
Vi की खास पेशकश रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा की सुविधा है। इससे यूजर बिना रोजाना डेटा लिमिट की चिंता किए अपनी पसंदीदा फिल्म या सीरीज देख सकते हैं, खासकर वे लोग जो देर रात स्ट्रीमिंग पसंद करते हैं।











