मॉनसून ने ली करवट: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

मॉनसून ने जोर पकड़ा और यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानें मौसम विभाग की चेतावनी, प्रभावित क्षेत्र और सुरक्षा उपाय

देशभर में मानसून का मौसम सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Weather Forecast: देशभर में मॉनसून का दौर जारी है। महाराष्ट्र, असम, मेघालय और मणिपुर में इस समय भारी बारिश हो रही है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। आईएमडी ने 23 से 26 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश बढ़ने का अनुमान जताया है। 

23 अगस्त को गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

मॉनसून ने ली करवट: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। सुबह की तेज धूप दोपहर तक घने बादलों और बारिश में बदल जाती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 अगस्त से 27 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। इससे शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि कई इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रभाव देखा गया है। IMD के मुताबिक, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बिहार और उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान

बिहार में भी अगले दो दिनों में मानसून सक्रिय रहेगा। 23 अगस्त को राज्य में भारी बारिश होने के आसार हैं। निचले इलाकों में जलभराव और शहरी क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है उत्तराखंड में मॉनसून ने इस बार जमकर कहर बरपाया है। 

मॉनसून ने ली करवट: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

राज्य में लगातार बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण कई लोगों की जान गई और घर बह गए। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 23 से 24 अगस्त तक कई स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में भी 23 से 26 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 28 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 26 से 28 अगस्त तक भारी वर्षा और संभवतः तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

Leave a comment